---Advertisement---

IBD vs SD Champions Ka Tashan में Nora Fatehi और Malaika Arora का हुआ तकरार! धांसू डांस देख Jason Derulo बोले- ‘चक दे फट्टे’

Nora Fatehi: नोरा फतेही और मलाइका अरोड़ा IBD vs SD चैंपियंस का टशन में जबरदस्त जलवा दिखाती नजर आने वाली है। ऐसे में धांसू डांस से एक दूसरे पर भारी पड़ती हुई नजर आई। आइए देखते हैं क्या है इस वीडियो में।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 22, 2025 4:36 अपराह्न

Nora Fatehi
Follow Us
---Advertisement---

Nora Fatehi: इंडियाज बेस्ट डांसर वर्सेज सुपर डांसर चैंपियंस का टशन में दो डांसर एक दूसरे से टकराने वाली है। ऐसे में निश्चित तौर पर डांसिग रियालिटी शो में जबरदस्त तड़का लगने वाला है। हम बात कर रहे हैं Nora Fatehi और मलाइका अरोड़ा की जो आपस में टक्कर देती नजर आएंगी। सोशल मीडिया पर बीते कुछ समय से दोनों के डांस का जबरदस्त वीडियो वायरल हो रहा है। ऐसे में एक बार फिर सोनी टीवी के इस नए प्रोमो ने सनसनी मचा दी है। इसे देखने के बाद यह तो तय है कि नोरा फतेही और Malaika Arora जब आमने-सामने आएंगी तो अमेरिकन डांसर और रैपर जेसन डेरुलो का क्या हाल होगा।

IBD vs SD Champions Ka Tashan पर बोल्ड डांस से Malaika Arora को टक्कर देती दिखीं Nora Fatehi

नोरा फतेही और मलाइका अरोड़ा के डांस वीडियो को शेयर करते हुए सोनी टीवी ने कैप्शन में लिखा, “चैंपियंस का टशन के स्टेज पर आग लगाने इस हफ्ते आ रही है हमारी फेवरेट डांसर Nora Fatehi और Malaika Arora।” वीडियो में आप देखेंगे कि मलाइका अरोड़ा और नोरा फतेही एक दूसरे को जबरदस्त डांस मूव्स से टक्कर देती हुई नजर आ रही है। ‘साकी साकी’ गाने पर दोनों एक दूसरे के साथ फुल ऑन आग लगाती हुई नजर आ रही है और निश्चित तौर पर फैंस की नजरें दोनों पर अटक जाने वाली है।

IBD vs SD Champions Ka Tashan में Nora Fatehi और Malaika Arora को देख चुप नहीं रह सके जेसन डेरुलो

वीडियो में आप देखेंगे कि एक दूसरे के साथ बोल्ड डांस कर रही नोरा फतेही और मलाइका अरोड़ा एक दूसरे को मात देने की कोशिश में है। दोनों का अंदाज एक से बढ़कर एक है जिसे देख शायद आप दीवाने हो जाए। वहीं इसे देखने के बाद Jason Derulo ने कहा, “चक दे फट्टे।” वीडियो देखने के बाद इतना तो तय है कि चैंपियंस का टशन में जबरदस्त एंटरटेनमेंट का डोज मिलने वाला है। वहीं इस वीडियो को देख यूजर्स Nora Fatehi और Malaika Arora के फैन हो गए हैं।

गौरतलब है कि जब डांस की बात आती है तो नोरा फतेही और मलाइका अरोड़ा एक दूसरे पर हमेशा भारी पड़ती है। हाल ही में जेसन डेरुलो संग स्नैक सॉन्ग में Nora Fatehi नजर आई थी। आपको कौन है ज्यादा पसंद यह जरूर बताइएगा।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026