---Advertisement---

Nora Fatehi इस दिन आ रही है एक और म्यूजिक वीडियो से जीतने दिल! बवाल के लिए हो जाइए तैयार

Nora Fatehi: नोरा के आने वाले गाने के लिए हो जाइए तैयार क्योंकि धमाल मचाने के लिए जल्द दिखाई देगी एक्ट्रेस, आईए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 4, 2024 5:36 अपराह्न

Nora Fatehi
Follow Us
---Advertisement---

Nora Fatehi: जब भी डांसिंग की बात आती है तो नोरा फतेही को देख सभी की निगाहें थम जाती है। नोरा अपने म्यूजिक वीडियो को लेकर पहचानी जाती है और ऐसे में उनका एक और प्रोजेक्ट लाइनअप है जिसमें वह अपने अलग अंदाज से तहलका मचाने के लिए तैयार है। बीते दिन इसका फर्स्ट लुक रिवील किया गया था। वहीं अब नोरा फतेही ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए गाने के बारे में और जानकारी देती हुई नजर आई जिसके बाद माना जा रहा है कि इस खास दिन पर नोरा का गाना रिलीज होने के लिए तैयार है।

क्यों खास है यह गाना

दरअसल नोरा फतेही ने अपने गाने से झलक शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “नोरा लोडिंग 6 जून 2024।” इससे यह साफ है कि नोरा फतेही का यह गाना 6 जून को रिलीज होने वाला है जिसमें वह एक बार फिर जबरदस्त डांस से धमाल मचाने वाली है। उनके फैंस के लिए यह किसी खुशखबरी से कम नहीं है क्योंकि एक बार फिर उन्हें देखने के लिए लोग इंतजार करने लगे हैं। Nora गाने को नोरा फतेही ने खुद आवाज दी है।

स्टाइलिश लुक से दिल जीत गई नोरा

जहां तक नोरा फतेही के लुक की बात करें तो उन्होंने भगवा कलर की हाई हाई स्लिट बटन ड्रेस को ब्लैक हाई बूट्स के साथ पेयर करती हुई नजर आ रही है। हेयर स्टाइल भी काफी खास है। वह चार चोटी को फ्लॉन्ट कर रही हैं। हमेशा की तरह नोरा का यह ड्रैमेटिक लुक लोगों को खूब पसंद आ रहा है और वह लाइमलाइट बटोरने में कामयाब हो गई।

फैंस के बीच सुर्खियों में रहती है नोरा

वर्कफ्रंट की बात करें तो नोरा फतेही को आखिरी बार मडगांव एक्सप्रेस में देखा गया था जिसमें वह अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने में कामयाब हुई थी। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी रहती है और आए दिन म्यूजिक वीडियो से लाइमलाइट बटोर लेती है। नोरा की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है जो उन्हें किस कदर चाहते हैं इसमें कोई दो राय नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Yash

अगस्त 31, 2026

Toxic Box Office Collection Day 5

अगस्त 31, 2026

Amaal Mallik

अगस्त 31, 2026

Ankit Baliyan Murder Case

अगस्त 31, 2026

Rajkummar Rao

अगस्त 31, 2026

Nikki Tamboli

अगस्त 30, 2026