---Advertisement---

Nora Fatehi की लेटेस्ट स्टाइलिश फोटोज को घूरने लगे फैंस, कैसे मानहानि विवाद में फंसी एक्ट्रेस की लोकप्रियता ने ही बढ़ाई मुसीबत

Nora Fatehi: एविएशन कंपनी की शिकायत के बाद एक्ट्रेस की मुसीबत बढ़ गई है तो वहीं दूसरी तरफ उनकी सोशल मीडिया पर स्टाइलिश तस्वीर ने लोगों का ध्यान खींचा है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला जिसकी वजह से वह सुर्खियों में आ गई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 8, 2026 10:56 पूर्वाह्न

Nora Fatehi
Follow Us
---Advertisement---

Nora Fatehi: यह सच है कि सेलेब्स की लोकप्रियता के साथ-साथ मुसीबत भी उनका पीछा नहीं छोड़ती है और इस बार लोगों के निशाने पर कोई और नहीं बल्कि नोरा फतेही आई है। दरअसल गांधीनगर में उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज किया गया है जहां कथित तौर पर एक्ट्रेस से हर्जाने की भी मांग की गई है। एविएशन कंपनी के द्वारा आखिर क्यों नोरा फतेही पर एफआईआर की गई है और क्या है पूरा माजरा। इसके अलावा सोशल मीडिया पर ऐक्ट्रेस अपनी लेटेस्ट तस्वीरों से भी सुर्खियां बटोर रही है जिसमें वह अपने बेबाक अंदाज से लोगों का दिल जीत रही है।

लेटेस्ट लुक से नोरा फतेही ने फैंस का जीत लिया दिल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

नोरा फतेही ने ग्रीन लेदर ट्रेंच कोट पहना हुआ है जिसे उन्होंने एक ओवरसाइज़्ड स्टेटमेंट जैकेट ड्रेस की तरह स्टाइल किया है। ओलिव ग्रीन कलर का लॉन्ग फॉक्स लेदर ट्रेंच कोट जिसमें बेल्ट बंधी हुई है। इसे उन्होंने ब्लैक थाई-हाई लेदर बूट्स के साथ किया है और ब्लैक चश्मे से लुक कंप्लीट करती नजर आई है। फोटोस को देखकर यूजर्स टिप्पणी करने में पीछे नहीं है और उनके स्टाइल की तारीफ करते दिख रहे हैं।

नोरा फतेही की क्यों बढ़ गई मुसीबत

दरअसल नोरा फतेही पर ड्यून्स एविएशन ने गांधीनगर कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दर्ज किया है। कथित तौर पर इस शिकायत में कहा गया कि एक्ट्रेस की वजह से उनके बिजनेस को भारी नुकसान हुआ। दरअसल बीते साल नोरा फतेही ने प्लेन से कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करती नजर आई थी जिसमें कुछ अजीबोगरीब टिप्पणी भी करती दिखी। इस दौरान उन्होंने प्लेन को छोटा और बच्चों के खिलौने से तुलना करती हुई दिखी और उन्होंने इसे ‘लेगो हवाई जहाज’ कह दिया था। वहीं इस पर अब एविएशन कंपनी ने आपत्ति जताते हुए हर्जाने की मांग की है।

क्या है Nora Fatehi पर कंपनी का आरोप

एडिशन कंपनी का कहना है कि नोरा फतेही की लोकप्रियता सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा है। फैन फॉलोइंग होने की वजह से लोगों ने जब उनके नेगेटिव टिप्पणी को सुना तब उनकी बुकिंग में गिरावट दर्ज की गई है। कंपनी के मुताबिक 15 से 20% गिरावट बुकिंग में दर्ज हुई और इसके अलावा लोगों ने अपने टिकट कैंसिल भी की है। उनके बिजनेस को नुकसान हुआ है। ऐसे में नोरा फतेही से 3 करोड़ हर्जाने के साथ-साथ माफीनामे की मांग की गई है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पोस्ट को हटाने के लिए भी कहा गया है।

फिलहाल सोशल मीडिया पर नोरा फतेही अपने खिलाफ मानहानि केस को लेकर विवादों में आ गई है। वहीं दूसरी तरफ उनकी सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी वायरल हो रही है जिस पर फैंस उन्हें जमकर प्यार उठा रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026

Udta Teer

अक्टूबर 23, 2026