---Advertisement---

जून या जुलाई नहीं अगस्त में भौकाल मचाएगी धमाकेदार सीरीज Mirzapur 3, जानें कैसे

धमाकेदार सीरीज Mirzapur 3 को जून या जुलाई नहीं अगस्त 2024 में रिलीज़ किया जाएगा। चलिए जानते हैं कैसे?

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जून 2, 2024 2:21 अपराह्न

Mirzapur 3
Follow Us
---Advertisement---

Mirzapur 3: लोगों में वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के दो सीजन देखने क्वे बाद अब इसका तीसरा सीजन देखने का क्रेज बढ़ गया है। पंचायत 3 देखने के बाद अब हर कोई मिर्ज़ापुर 3 (Mirzapur 3) के रिलीज़ होने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है। यहीं बीते कई दिनों से हर कोई सीरीज की रिलीज़ डेट जून या जुलाई में बता रहा था लेकिन, आपको बता दें इसके तीसरे सीजन को जून या जुलाई में नहीं बल्कि अगस्त में रिलीज़ किया जाएगा। चलिए अब इसके कंफर्म रिलीज़ डेट पर एक नजर डालते हैं।

कब रिलीज़ की जाएगी Mirzapur 3?

बता दें, हाल में मिर्ज़ापुर के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया और जिसके द्वारा मिर्ज़ापुर 3 की कंफर्म रिलीज़ डेट अनाउंस कर दी गई है। वीडियो की शुरुआत होती है सीरीज में नजर आ चुके पॉलिटिशियन यादव जी के आम खाने से। इसी बीच एक आदमी उनसे पूछता है “यादव जी डेट बताइये न” इसके जवाब में वह कहते हैं “22 अगस्त लिखा कर लेलो” वहीं वह आदमी पूछता है कंफर्म इसके जवाब में वह कहते हैं “अबे पॉलिटिशियन की जबान है विश्वास करो भाई। इस रीसेंट वीडियो से यह खुलासा किया जा रहा है कि, सीरीज को जून या जुलाई में नहीं बल्कि अगस्त में रिलीज़ किया जाएगा।

इस स्टार की होगी एंट्री

मिर्जापुर के सीजन 3 में इस बार भुवन अरोड़ा की एंट्री भी हो सकती है और वह भी सीरीज में गर्दा उड़ाते नजर आ सकते हैं। एक्टर को इससे पहले फर्जी में देखा गया था जिसमें उनका रोल लोगों को काफी पसंद भी आया। यहीं अब यह माना जा रहा है कि मिर्जापुर के सीजन 3 में इस बार भुवन भी नजर आएंगे। इस खबर को लेकर खुद भुवन ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर भी शेयर कर कंफर्म किया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026