---Advertisement---

Nysa Devgan को देख शॉक्ड रह गए फैंस, क्रॉप टॉप और शॉर्ट्स में पार्टी करने के बाद बदहाल हालत में आई नजर!

Nysa Devgan: सोशल मीडिया पर नीसा देवगन किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती है। वह अक्सर अपने दोस्त ओरी के साथ हॉलीडे या पार्टी में सपोर्ट होती हैं। स्टाइलिश लुक से भी निशा लाइमलाइट चुराना खूब जानती है। इस बीच सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह शॉर्ट और क्रॉप टॉप में नजर आ रही है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग हैरान रह गए हैं क्योंकि वह कैमरे को इग्नोर करती हुई दिखाई दी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 4, 2023 3:15 अपराह्न

nysa devgan
Follow Us
---Advertisement---

Nysa Devgan: अजय देवगन और काजोल की लाडली नीसा देवगन फिलहाल बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू तो नहीं करने जा रही है लेकिन वह डिमांडिंग स्टार किड्स की लिस्ट में शुमार है। जब भी वह इवेंट्स या पार्टी में नजर आती है तो कैमरे की नजर उन पर टिक जाती है। वहीं निशा भी लाइमलाइट में आने का कोई मौका नहीं छोड़ती है। इस बीच सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने बेस्ट फ्रेंड ओरी के साथ पार्टी करने के बाद स्पॉट हुई है। हालांकि इस दौरान ओरी तो मौजूद नहीं है लेकिन निशा का हाल देख लोग तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं और जमकर कमेंट कर रहे हैं। आईए जानते हैं आखिर क्यों नीसा है इस वीडियो के जरिए चर्चा में।

वीडियो में मायूस नजर आई नीसा

विरल भयानी इंस्टाग्राम चैनल से जारी इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि नीसा देवगन ब्लू क्रॉप टॉप के साथ शॉर्ट्स को कैरी कर रही हैं। डेनिम शॉर्ट्स में वह अपनी टोंड लेग्स को फ्लॉन्ट करने में जरा भी नहीं ही हिचक रही है। हालांकि वीडियो में आप देख सकते हैं कि नीसा देवगन कैमरे को देख उन्हें इग्नोर करती है और चुपचाप गाड़ी में जाकर बैठ जाती है। इस तरह कैमरे को इग्नोर करना फैंस को पसंद नहीं आ रहा है। वहीं नीसा देवगन के चेहरे पर साफ मायूसी झलक रही है और उनके चेहरे पर स्माइल नहीं है। हाफ ओपन हेयर स्टाइल में वैसे तो निशा काफी स्टाइलिश दिख रही है लेकिन उनका इस तरह कमरे को इग्नोर करना वाकई काफी अजीब है।

दोस्त के साथ अक्सर सपोर्ट होती हैं नीसा

इस वीडियो को देखने के बाद लोग भी तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा ‘नशेड़ी’ तो दूसरे ने कहा शराब की लत। एक और यूजर का कहना है, “दारू पी रखी है इसने।” वहीं नीसा इस वीडियो के जरिए एक बार फिर ट्रेंड में आ गई है। नीसा अक्सर अपने दोस्त ओरी के साथ स्पॉट होती हैं और कई बार पैपराजी के साथ खूब मस्ती भी करती हैं लेकिन इस बार यूं चुपचाप रहना फैंस को पसंद नहीं आया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026