---Advertisement---

Om Puri life facts: कभी शबाना आजमी ने उड़ाई थी इस लड़के की खिल्ली, फिर इंडस्ट्री में पहचान बनाकर की लोगों की बोलती बंद

Om Puri life facts: ओम पुरी (Om Puri) बॉलीवुड में वह नाम है जिसे आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। एक्टर भले ही दुनिया को छोड़ कर चले गए हैं लेकिन उनकी यादें हमेशा जिंदा रहेगी। यह बात सच है कि इस एक्टर में वह काबिलियत थी जिसकी वजह से वह इंडस्ट्री में अपनी ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 2, 2023 1:46 अपराह्न

Om puri
Follow Us
---Advertisement---

Om Puri life facts: ओम पुरी (Om Puri) बॉलीवुड में वह नाम है जिसे आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। एक्टर भले ही दुनिया को छोड़ कर चले गए हैं लेकिन उनकी यादें हमेशा जिंदा रहेगी। यह बात सच है कि इस एक्टर में वह काबिलियत थी जिसकी वजह से वह इंडस्ट्री में अपनी एक पहचान बनाई थी। यहां तक पहुंचने के लिए उन्हें काफी ताने भी सुनने पड़े थे। किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि कभी घर चलाने के लिए बर्तन धोने वाला यह शख्स बॉलीवुड का सुपरस्टार कहलाएगा। इस बीच ओम की बचपन की तस्वीर (Om Puri childhood photos) सोशल मीडिया पर चर्चा में है जिसे देख फैंस उन्हें पहचान नहीं पा रहे हैं।

अनसीन फोटो को देख पहचान नहीं पाएंगे आप

ओम पुरी की इस अनसीन तस्वीर (Om Puri unseen photos) की बात करें तो वह ब्लैक एंड व्हाइट है जिसमें उन्होंने एनसीसी की ड्रेस पहन रखी है।फोटो को देख फैंस पहचानने की कोशिश में लगे हुए हैं लेकिन शायद अगर आप इसे गौर से देखें तो समझ जाएंगे। यह फोटो ओम पुरी के यंग दिनों (om puri young days photos) की है वह व काफी जवान नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह पुणे के फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से ग्रेजुएशन कर रहे थे।

शबाना आजमी ने सरेआम उड़ाया था मजाक

अगर ओम पुरी के करियर की बात करें तो वह वाकई काफी दिलचस्प रहा है और उन्होंने अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। यहां तक कि बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शबाना आज़मी ने उन्हें देखकर मुंह बनाते हुए कुछ ऐसा कह दिया था जिसके बाद शायद किसी का भी विश्वास उठ जाए। हालांकि ओमपुरी में वह काबिलियत थी कि उन्होंने खुद पर भरोसा बनाए रखा। शबाना ने कहा था, “कैसे-कैसे लोग हीरो बनने चले आते हैं।” हालांकि एक्टर ने उनकी बात को बुरा ना मानते हुए कुछ ऐसा किया जो लोग आज भी याद कर रहे हैं।

गरीबी में गुजरा बचपन

अगर ओमपुरी की बात करें तो उनका बचपन काफी गरीबी में बीता था। कहा जाता है कि जब वह सिर्फ 6 साल के थे तो सड़क किनारे बर्तन धोते थे और यहां तक की एक्टिंग स्कूल में दाखिले के लिए भी उन्हें हर महीने उधार लेने पड़ते थे। उनका बचपन वाकई काफी दुखद रहा है।

इस मराठी फिल्म से ओमपुरी को मिला था इंडस्ट्री में ब्रेक

रिपोर्ट की मानें तो ओम पुरी के पिता को किसी आरोप में जेल में बंद कर दिया गया था जिसके बाद वह बेघर हो गए थे। लेकिन अपने दम पर उन्होंने 1972 में मराठी फिल्म ‘घेसी राम कोतवाल’ से एक्टिंग में ब्रेक लिया और उसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वहीं बाद में उनकी बॉलीवुड में एंट्री हुई और उन्होंने अनगिनत फिल्में देकर फैंस के बीच अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Bogg 20

नवम्बर 6, 2026

Rise And Fall 2 Winner

नवम्बर 6, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 22

नवम्बर 6, 2026

Ramayana Box Office Collection Day 1

नवम्बर 6, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

नवम्बर 6, 2026

Raha Kapoor

नवम्बर 6, 2026