DNP India Hindi

O’Romeo Box Office Collection Day 4: शाहिद कपूर-तृप्ति डिमरी की लवस्टोरी पर लगा ग्रहण, जानें क्यों 4 दिन में तोड़ा दम ?

O'Romeo Box Office Collection Day 4

Picture Credit: Google

O’Romeo Box Office Collection Day 4: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ओ रोमियो का बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही बुरा हाल है। रिलीज के चौथे ही दिन मूवी के कलेक्शन में तेजी से गिरावट आ गई है। जिसके बाद लोगों को लग रहा है कि, क्या इस बार विशाल भारद्वाज चूक गए हैं। दरअसल उनकी इस लवस्टोरी से फैंस को काफी उम्मीद थी। जिसे खासतौर पर वेलेंटाइन डे के मौके पर 13 फरवरी को रिलीज किया गया था। लेकिन अचानक से दर्शकों  ने इससे दूरी बनना शुरु कर दी।

O’Romeo Box Office Collection Day 4 कितना हुआ?

‘ओ रोमियो’ का बजट  150 करोड़ के आस-पास है। इस फिल्म ने भारत में सोमवार को रिलीज के चौथे दिन 4.75 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है।

Picture Credit: Sacnilk

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की इस लव स्टोरी ने ऑपनिंग डे पर 8.5 करोड़ की कमाई की थी। शनिवार को ये 12.65 करोड़ तक गई लेकिन अचानक से रविवार को 9 करोड़ पर पहुंच गई। लेकिन सोमवार को सबसे कम कमाई करके मेकर्स को टेंशन दे दी । अभी तक भारत में ओ रोमियो ने 34.90 करोड़ का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। वहां, इसका वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 45 करोड़ को पार कर गया है। मूवी स्लो रफ्तार से आगे बढ़ रही है। कमाई के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

‘ओ रोमियो’ की स्टोरी और स्टारकास्ट

विशाल भारद्वाज की इस फिल्म की स्टोरी एक गैंगेस्टर हुसैन उस्तरा की कहानी है। ये मुम्बई के रियल गुंडे की कहानी है। जिसमें उस्तार को उस लड़की से प्यार हो जाता है जो अपने पति के मारने वालों की सुपारी देने आती है। इसके बाद खून खराबा करने वाला एक गैंगेस्टर रोमियो बन जाता है।  कहानी में एक्शन, प्यार, रोमांस और धोखा सबकुछ है।स्टोरी में जान डालने के लिए विक्रांत मैसी, अविनाश तिवारी, फरीदा जलाल, दिशा पटानी, तमन्ना भाटिया और नाना पाटेकर जैसे बड़े कलाकार हैं। फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर इसका बुरा हाल है। ये ‘सैयारा’ और ‘तेरे इश्क में’ का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सकी है।

Exit mobile version