DNP India Hindi

Shah Rukh Khan की बदौलत फिल्मी दुनिया में आई तहजीब, हीरो की छवि पर अस्सी डायरेक्टर ये क्या बोल गए

Shah Rukh Khan

Photo Credit- Google Shah Rukh Khan

Shah Rukh Khan: क्या शाहरुख खान ने सिनेमा की बदौलत समाज में कई ऐसे बदलाव लाए हैं जिसे लोग फॉलो कर रहे हैं। यह हम नहीं बल्कि अस्सी के निर्देशक अनुभव सिन्हा का कहना है। रा-वन फिल्म में शाहरुख खान के साथ काम कर चुके डायरेक्टर ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि फिल्मी दुनिया में अकेले तहजीब और बदलाव लाने वाले शाहरुख खान हैं। वह कहते हैं कि बदलाव धीरे-धीरे होता है लेकिन सिर्फ फिल्म ही नहीं बल्कि फिल्म स्टार भी यह बदलाव ला सकते हैं। आइए जानते हैं आखिर इसे लेकर शाहरुख खान की तारीफ करते हुए अनुभव सिन्हा ने क्या कहा जो चर्चा में है।

महिलाओं की मदद का Shah Rukh Khan ने चलाया ट्रेंड

अनुभव सिन्हा का कहना है कि सिर्फ फिल्म ही ने फिल्म स्टार्स भी बदलाव लाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उनकी वजह से कई चीजें बदल भी रही है। इससे पहले की आप कंफ्यूज हो जाए कि आखिर फिल्म सितारे कैसे बदलाव ला रहे हैं इसका जिक्र करते हुए अनुभव सिन्हा कहते हैं कि “शाहरुख खान के स्टार बनने से पहले मैंने कभी किसी हीरो को सीढ़ियों से नीचे उतरकर किसी महिला को ऊपर चढ़ने में मदद करते हुए नहीं देखा। इसकी शुरुआत शाहरुख खान ने किया और अब यह जैसे ट्रेंड बन गया है।”

कैसे तहजीब की शाहरुख खान ने की शुरुआत

अस्सी डायरेक्टर अनुभव सिन्हा यह कहते हैं कि “शाहरुख खान ने ऐसा करके यह साबित किया कि एक्टर की नजर में एक्ट्रेस की क्या वैल्यू होती है। उन्होंने सालों तक लगातार ऐसा किया जो अब एक नॉर्मल चीज बन गई है। यह लोगों को कुछ इस कदर इंस्पायर्ड कर गई कि अब आप अक्सर देखते हैं कि लोग महिलाओं के लिए कार के दरवाजे खोल रहे हैं। उन्हें मदद करते हुए नजर आते हैं।” शाहरुख खान को लेकर बड़ी बात करते हुए अनुभव सिन्हा यह भी कहते हैं कि इस तहजीब को इंडस्ट्री में लाने के लिए सिर्फ वही एक जिम्मेदार शख्स हैं।

बता दे कि अनुभव सिन्हा की आने वाली फिल्म अस्सी है जिसमें ताप्ती पन्नू एक वकील के किरदार में नजर आने वाली है जो रेप पीड़िता के इर्द-गिर्द घूमती है। यह 20 फरवरी को रिलीज हो रही है तो वहीं शाहरुख खान सुहाना खान अभिषेक बच्चन के साथ किंग फिल्म में नजर आएंगे।

Exit mobile version