---Advertisement---

OTT Release May 2024: इन वेब सीरीज और फिल्मों से बनाएं हर वीकेंड को खास, इस महीने होगा मनोरंजन ही मनोरंजन

OTT Release May 2024: मई के महीने में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जबरदस्त फ़िल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही है। आज ही कर लें इन तारीखों को नोट ताकि आपका हर वीकेंड हो सके जबरदस्त।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 6, 2024 11:04 पूर्वाह्न

OTT Release May 2024
Follow Us
---Advertisement---

OTT Release May 2024: मई के महीने में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का पूरा डोज मिलने वाला है क्योंकि इस महीने न सिर्फ मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज बल्कि धांसू फिल्में भी रिलीज होने वाली है। ऐसे में जरूरी है कि आप तारीख को आज ही नोट कर ले ताकि इस पूरे महीने आप घर बैठे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक से बढ़कर एक वेब सीरीज को एंजॉय कर सके। इस बार नोरा फतेही की ‘मडगांव एक्सप्रेस‘ से लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘योद्धा’ शामिल है। वहीं दूसरी तरफ वेब सीरीज की लिस्ट में ‘पंचायत 3’ से लेकर ‘बाहुबली क्राउन ऑफ ब्लड’ तक शामिल है। आईए देखते हैं पूरी लिस्ट।

मडगांव एक्सप्रेस

मडगांव एक्सप्रेस सिनेमाघरों में तहलका मचा चुकी है। कुणाल खेमू के निर्देशन में बनी नोरा फतेही की फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ 17 मई को हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है और निश्चित तौर पर यह फैंस के लिए तोहफा है जिसमें तीन दोस्तों की काफी जबरदस्त कहानी दिखाई गई है।

बाहुबली क्रॉउन आफ ब्लड

एसएस राजामौली द्वारा बनाई गई यह एनीमेटेड वेब सीरीज 17 मई को हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। निश्चित तौर पर ‘बाहुबली क्रॉउन आफ ब्लड’ फैंस के लिए किसी तोहफे से काम नहीं है

योद्धा

15 मई को अमेजन प्राइम वीडियो पर सिद्धार्थ मल्होत्रा और दिशा पटानी की फिल्म ‘योद्धा’ भी दस्तक देने के लिए तैयार है। ऐसे में इस फिल्म का भी इंतजार कर सकते हैं।

पंचायत

मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज की लिस्ट में ‘पंचायत’ का तीसरा सीजन भी जल्द ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने के लिए तैयार है। ‘पंचायत 3’ 28 में को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है।

हीरामंडी

1 मई को नेटफ्लिक्स पर ‘हीरामंडी’ वेब सीरीज रिलीज कर दी गई है। 8 एपिसोड के इस सीरीज को संजय लीला भंसाली द्वारा बनाया गया है जिसमें सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, संजीदा शेख, ऋचाचड्ढा और मनीषा कोइराला जैसी हसीनाएं हैं।

अनदेखी सीजन 3

‘अनदेखी सीजन 3’ सोनी लिव पर 10 मई को रिलीज होने वाली है और आप इसे घर बैठे एंजॉय कर सकते हैं।

मंजुम्मेल ब्वॉयज

‘मंजुम्मेल ब्वॉयज’ मलयालम फिल्म है जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और यह 5 मई को disney+ हॉटस्टार पर दस्तक देने के लिए तैयार है।

स्वातंत्र्यवीर सावरकर

रणदीप हुड्डा और अंकिता लोखंडे की फिल्म स्वातंत्र्यवीर सावरकर zee5 पर मई 2024 में रिलीज होने वाली है। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

शैतान

अजय देवगन की फिल्म शैतान 4 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है और आप इसे इंजॉय कर सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

अक्टूबर 25, 2026

Pneumonia

अक्टूबर 25, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Viral Video

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026