---Advertisement---

OTT Releases April 2024: दिव्यांका से लेकर परिणीति तक मचाने आ रही है धमाल, इन सीरीज को घर बैठें फैमिली के साथ करें एंजॉय

OTT Releases April 2024: अप्रैल का महीना शुरू हो गया है। ऐसे में एंटरटेनमेंट लवर इस बात को जानने के लिए बेताब हैं कि इस महीने आखिर किन वेब सीरीज और फिल्मों को ओटीटी पर देखा जा सकता है। सिनेमाघर में जाने की झंझट छोड़ अगर आप ओटीटी पर घर बैठे एंटरटेनमेंट का पूरा डोज ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 1, 2024 11:04 पूर्वाह्न

OTT Releases April 2024
Follow Us
---Advertisement---

OTT Releases April 2024: अप्रैल का महीना शुरू हो गया है। ऐसे में एंटरटेनमेंट लवर इस बात को जानने के लिए बेताब हैं कि इस महीने आखिर किन वेब सीरीज और फिल्मों को ओटीटी पर देखा जा सकता है। सिनेमाघर में जाने की झंझट छोड़ अगर आप ओटीटी पर घर बैठे एंटरटेनमेंट का पूरा डोज लेना चाहते हैं। तो आईए जानते हैं कि आखिर अप्रैल के महीने में कौन सी फिल्में और वेब सीरीज देने वाली है दस्तक। इस बार परिणीति चोपड़ा ‘अमर सिंह चमकीला‘ को लेकर आ रही है तो शाहिद कपूर की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसे उलझा जिया’ भी मुफ्त होने वाला है।

फैमिली आजकल

यह सच है कि आजकल फैमिली के साथ बैठकर देखने वाली सीरीज और फिल्में कम बन रही है। हालांकि सोनी लिव पर ‘फैमिली आजकल’ जल्द स्ट्रीम होने वाली है और आप इसे सोनी लिव पर 3 अप्रैल को देख सकते हैं।

तेरी बातों में उलझा जिया

अप्रैल के महीने में प्राइम वीडियो भी शाहिद कपूर और कृति सेनन की रोमांटिक फिल्म ‘तेरी बातों में उलझा जिया’ को लेकर आ रही है वह भी मुफ्त में। फिलहाल यह फिल्म रेंट पर उपलब्ध है फिल्म को सिनेमाघर में काफी पसंद किया गया और कृति सेनन की हिट लिस्ट में या शामिल हो गई है।

ये मेरी फैमिली

जूही परमार और राजेश कुमार की सीरीज ‘ये मेरी फैमिली’ को लोगों ने काफी पसंद किया था। यही वजह है कि दूसरे सीज़न के बाद अब तीसरा सीजन भी बहुत जल्द दस्तक देने के लिए तैयार है। इस वेब सीरीज को आप 4 अप्रैल से अमेजन मिनी टीवी पर स्ट्रीम कर सकते हैं।

फर्रे

सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री ‘फर्रे’ फिल्म से बॉलीवुड में दस्तक दी थी। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद किया लेकिन अगर आप भी इस फिल्म को एंजॉय करना चाहते हैं तो यह आपके लिए ओटीटी पर आ रही है। यह फिल्म 5 अप्रैल को zee5 पर रिलीज होने वाली है।

साइलेंस 2

अगर आप भी मनोज बाजपेई के एक्टिंग के फैन हैं तो आपके लिए यह महीना काफी खास है। ‘साइलेंस कैन यू हियर इट’ 2021 में काफी हिट हुई थी और अब ऐसे में इसका सीक्वल ‘साइलेंस 2’ आ रहा है जो जी 5 पर 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है।

अदृश्यम

अदृश्यम 11 अप्रैल को सोनी लिव पर आने वाली है। दिव्यांका त्रिपाठी और एजाज खान अपनी इस वेब सीरीज से लोगों को एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

अमर सिंह चमकीला

12 अप्रैल का दिन परिणीति चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ के फैंस के लिए काफी खास है क्योंकि नेटफ्लिक्स पर उनकी फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। आप इसे घर बैठे एंजॉय कर सकते हैं।

हनुमान

सुपरस्टार रवि तेजा के फैंस को ट्रीट मिलने वाला है क्योंकि उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘हनुमान’ रिलीज होने वाली है। यह फिल्म disney+ हॉटस्टार पर तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में आप इंजॉय कर सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026