---Advertisement---

OTT releases in January: ओटीटी पर रणबीर से लेकर सिद्धार्थ तक मचाएंगे धमाल, नोट कर लें वेब सीरीज और फिल्म तक की रिलीज डेट

OTT releases in January: ओटीटी पर जनवरी में कई वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होने वाली है जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आप इसे घर बैठे कई प्लेटफॉर्म्स पर देख सकते हैं। इसमें 'एनिमल' से लेकर 'सैम बहादुर' तक का नाम शामिल है। कहने में दो राय नहीं है कि सुपरस्टार इस बार ओटीटी पर धमाल मचाने वाले हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 3, 2024 5:32 अपराह्न

OTT releases in January
Follow Us
---Advertisement---

OTT releases in January: आजकल सिनेमाघरों से ज्यादा लोग घर बैठे ओटीटी पर सिनेमा और वेब सीरीज को देखना पसंद करते हैं। मेकर्स भी लोगों को इंप्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं और यही वजह है कि हर दिन वेब सीरीज और फिल्में ओटीटी पर दस्तक देने वाली होती है। सिनेमाघर में रिलीज होने के कुछ ही दिनों के बाद ओटीटी पर आप इसे एंजॉय कर पाते हैं। ऐसे में साल 2024 का जनवरी महीना एंटरटेनमेंट लवर के लिए काफी खास होने वाला है क्योंकि इस महीने कई वेब सीरीज और फिल्में आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इंजॉय कर पाएंगे। आइए जानते हैं आखिर कौन-कौन सी फ़िल्में और सीरीज होने वाली है रिलीज।

रणबीर कपूर की एनिमल

रणबीर कपूर की एनिमल 1 दिसंबर को सिनेमाघर में रिलीज हुई रणबीर कपूर की एनिमल को लोगों ने किस कदर पसंद किया इसमें कोई दो राय नहीं है। लेकिन अगर आप इसे अब तक नहीं देख पाए हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस फिल्म को 26 जनवरी को एंजॉय कर सकते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म zee5 पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है।

किलर सूप

किलर सूप वेब सीरीज में मनोज बाजपेई अपने डबल रोल से धमाका मचाने वाले हैं। वहीं उनका साथ देंगी कोंकणा सेन। यह वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर 11 जनवरी को दस्तक देने के लिए तैयार है जिसके लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इंडियन पुलिस फोर्स

शिल्पा शेट्टी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की यह वेब सीरीज भी पिछले कुछ समय से काफी चर्चा में है। अमेजन प्राइम पर रिलीज हो रही इस वेब सीरीज को आप 19 जनवरी को एंजॉय कर सकते हैं। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस सीरीज में 7 एपिसोड होंगे।

सैम बहादुर

विक्की कौशल की हालिया रिलीज फिल्म से बहादुर की 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघर में एनिमल से टक्कर हुई थी। फिल्म को खूब प्यार मिला लेकिन अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाका मचाने वाली है। जी हां, विक्की की यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर गणतंत्र दिवस पर रिलीज हो सकती है।

मिलर गर्ल

जेन्ना ओर्टेगा और मार्टिन फ्रीमेन की फिल्म निश्चित तौर पर एक यूनिक मिस्टीरियस कहानी को दिखाएंगी जिसके लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को आप 26 जनवरी को एंजॉय कर पाएंगे।

दो पत्ती

कृति सेनन और काजोल स्टारर फिल्म दो पत्ती का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है खैर अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है लेकिन इतना तो होता है कि इसी महीने फिल्म दस्तक दे सकती है।

कर्मा कॉलिंग

ओटीटी के इस युग में रवीना टंडन भी धमाकेदार वेब सीरीज को लेकर आ रही है जो 26 जनवरी को disney+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है।

एक्सपेट्स

अगर आप हॉलीवुड लवर है तो आपके लिए इस महीने जबरदस्त खुशखबरी है क्योंकि सीरीज एक्सपेट्स इसी महीने अमेजन प्राइम पर 26 जनवरी को रिलीज होने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ramayana Song

अक्टूबर 25, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 24, 2026

Kaun Banega Crorepati 18

अक्टूबर 24, 2026