---Advertisement---

Palak Tiwari: आखिर कौन कर रहा श्वेता की लाडली का पीछा! वीडियो में एक्ट्रेस ने सरेआम कह दी बड़ी बात

Palak Tiwari: टीवी ऐक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी फिलहाल पॉपुलर स्टार किड्स की लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं। यह बात सच है कि सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान‘ से वह इंडस्ट्री में डेब्यू कर चुकी हैं और डेब्यू से पहले भी उनकी एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग रही ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 11, 2023 5:30 अपराह्न | Updated: अगस्त 13, 2023 10:34 पूर्वाह्न

palak tiwari
Follow Us
---Advertisement---

Palak Tiwari: टीवी ऐक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी फिलहाल पॉपुलर स्टार किड्स की लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं। यह बात सच है कि सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान‘ से वह इंडस्ट्री में डेब्यू कर चुकी हैं और डेब्यू से पहले भी उनकी एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग रही है। सोशल मीडिया पर वह अपने फैंस को इंप्रेस करने में कभी पीछे नहीं रहती है और ऐसे में लोग उन्हें देख मर मिटने के लिए तैयार रहते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पलक कुछ ऐसा कहती हैं जिसके बाद लोग हैरान रह गए हैं। इस वीडियो में पलक यह बताती है कि उसका पीछा किया जाता है। आइए देखते हैं यह मजेदार वीडियो।

पलक ने किया बड़ा खुलासा

इस वीडियो में पलक कहती है कि “सबसे ज्यादा पीछे यही पड़ता है। स्कूटी में फॉलो करता है।” वहीं बाद में पलक तिवारी यह भी कह जाती है कि छोटू एक बड़ा डेंजर है। वही वीडियो में पलक का अंदाज वाकई काफी अलग और खास है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि पलक को लोग किस कदर फॉलो करते हैं। दरअसल यह वीडियो पैपराजी के लिए है जो पलक को कैप्चर करना चाहते हैं। मजाक-मजाक में पलक तिवारी यह पैप्स को बता गई।

शॉर्ट ड्रेस में दिखा पलक तिवारी का जलवा

इस वीडियो में पलक तिवारी का अंदाज वाकई काफी अलग है और वो लोगों को इंप्रेस करने में कामयाब हुई है। पलक तिवारी अपनी खूबसूरती से फैंस को हैरान कर देती है और एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिला। वायरल रहे इस वीडियो में पलक शॉर्ट ड्रेस में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। मिनिमल मेकअप और इयररिंग्स में उनकी खूबसूरती तो साफ झलक रही है वहीं पैपराजी से वह जिस तरह रूबरू हो रही है वह किसी को भी इंप्रेस करने के लिए काफी है।

इन फिल्मों में नजर आएंगी पलक

वर्कफ्रंट की बात करें तो पलक तिवारी हाल ही में सलमान खान की फिल्म से बॉलीवुड में कदम रख चुकी है। वहीं रिपोर्ट के अनुसार अगर उनकी अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो पाइपलाइन में ‘रोजी’ और ‘द वर्जिन ट्री’ जैसी फिल्में हैं। पलक हार्डी संधू के गाने ‘बिजली’ से काफी लाइमलाइट में आई थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sonam Kapoor

मार्च 30, 2026

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026