---Advertisement---

Palak Tiwari के लेटेस्ट फोटोशूट को देख चौंधियाई लोगों की आंखें, बेबाक पोज और गीले बालों में पहचानना भी हुआ मुश्किल

Palak Tiwari: पलक तिवारी की लेटेस्ट तस्वीरें देखने के बाद उड़ जाएंगे आपके होश, तारीफ करने पर मजबूर हुए फैंस, चाहकर भी नहीं हटा पाएंगे निगाहें।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 8, 2024 3:13 अपराह्न

Palak Tiwari
Follow Us
---Advertisement---

Palak Tiwari: श्वेता तिवारी की लाडली बेटी पलक तिवारी फिल्म इंडस्ट्री में अब एक जाना पहचाना नाम बन चुकी है। यह बात सच है कि उनकी एक झलक देखने के लिए फैंस बेताब रहते हैं और वह सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा देना खूब जानती हैं। इस सब के बीच उनका एक लेटेस्ट फोटोशूट काफी चर्चा में है जिसे देखने के बाद आप उन्हें पहचानने से इनकार कर देंगे। यह फोटोशूट आपके दिलों की धड़कने बढ़ाने के लिए काफी है क्योंकि निश्चित तौर पर वह किसी किलर बॉस लेडी से कम नजर नहीं आ रही है। उनकी नजाकत भरी अदाएं और बेबाक पोज देखने के बाद लोगों का बुरा हाल है। आइए देखते हैं क्यों है यह फोटोशूट चर्चा में।

ब्रालेट में दिखीं Palak Tiwari

ELLE मैगजीन को लेकर पलक तिवारी ने अपने फोटोशूट से लोगों के दिलों की धड़कने बढ़ा दी है। जहां तक इन तस्वीरों की बात करो तो इसमें क्रीम कलर के टू सेट को ब्रालेट के ऊपर फ्लॉन्ट करती हुई एक्ट्रेस नजर आ रही है। शर्ट के बटन खुले रखकर वह जिस तरह बेबाक पोज दे रही है वह उनके फैंस के होश को उड़ा देने के लिए काफी है। ग्लोइंग न्यूड मेकअप, हैवी मस्कारा और गीले बाल उनके स्टाइल में खास टच देने के लिए काफी है। इस दौरान वह टोंड लेग्स को जमकर फ्लॉन्ट करती हुई नजर आई।

पलक की नजाकत ने उड़ा दिए होश

यहां तक शायद आप बच भी गए होंगे लेकिन एक और फोटोशूट में पलक तिवारी लोगों के होश को उड़ा दे रही है और लोग उन्हें पहचानने से भी इंकार कर रहे हैं। न्यूड मेकअप के साथ ग्लोइंग लिप्स और हैवी मस्कारा के साथ गीले बालों में पलक तिवारी येलो कलर की ड्रेस में पोज देती हुई नजर आई। निश्चित तौर पर उनका यह लुक आपको मंत्रमुग्ध कर देने के लिए काफी है। यही वजह है कि इस वीडियो पर लोग ताबड़तोड़ लाइक्स कर रहे हैं और तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

काम से ज्यादा सोशल मीडिया पर चर्चा में पलक

पलक तिवारी की तस्वीरों को देख एक यूजर ने लिखा ब्यूटीफुल तो दूसरे ने कहा यह खूबसूरत है एक यूजर ने लिखा बोल्ड कॉन्फिडेंस प्रिंसेस रॉक लुक तो दूसरे ने कहा बस यही तमन्ना थी तो एक फैन ने कहा किलर। वर्कफ्रंट की बात करें तो पलक तिवारी बॉलीवुड में डेब्यू सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से कर चुकी हैं। एक्ट्रेस काम से ज्यादा सोशल मीडिया पर ग्लैमरस लुक और रुमर्ड बॉयफ्रेंड इब्राहिम अली खान को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026