---Advertisement---

Palash Muchhal को मिला तुरंत करमा! क्या क्रिकेटर्स की मार की वजह से हॉस्पिटल में हुए थे भर्ती, स्मृति मंधाना के सपोर्ट में उतरे फैंस

Palash Muchhal: पलाश मुच्छल को लेकर स्मृति मंधाना के फैंस एक बार फिर से उन्हें ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर क्यों उनके अस्पताल में भर्ती होने को लेकर मजे लिए जा रहे हैं। लेटेस्ट कॉन्ट्रोवर्सी ने लोगों को किया हैरान।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 25, 2026 1:20 अपराह्न

Palash Muchhal
Follow Us
---Advertisement---

Palash Muchhal: पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की शादी पर ऐसा क्या हुआ था जिसकी वजह से यह वीआईपी शादी टूट गई। जहां बीते दिन सांगली के प्रोड्यूसर विदनयान माने ने यह आरोप लगाया था कि पलाश मुच्छल को शादी फंक्शन के दौरान किसी और महिला के साथ बिस्तर पर देखा गया था। जिसके बाद भारतीय क्रिकेटर्स ने उन्हें खूब पीटा था। हालांकि इस सबके बाद पलाश मुच्छल ने मानहानि का मुकदमा दायर करने की बात की लेकिन यह सब के बीच रेडिट यूजर्स मजे लेने में पीछे नहीं है और उनका कहना है कि एसिडिटी की बजाय हॉस्पिटल में क्रिकेटर्स की मार की वजह से पहुंचे थे।

Palash Muchhal पर लगे आरोप ने लोगों को किया हैरान

So This happened at Palash Muchhal’s own wedding..bro really got instant fruit of his karma .
byu/Imsongoku7 inBollyBlindsNGossip

दरअसल पलाश मुच्छल को लेकर रेडिट यूजर ने कहा, “तो यह पलाश की अपनी शादी में हुआ भाई को सच में अपने कर्मों का फल तुरंत मिल गया। उसके दोस्त ने उस पर 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया। उसके साथ फिल्म बनाने का वादा किया फिर उसकी मां ने फिल्म का खर्च 1.5 करोड़ कर दिया और उसे 10 लाख रुपए और मांगे फिर उसके दोस्त ने बताया कि शादी में असल में क्या हुआ था। मुच्छल परिवार को चिंदी चोर कहा है।” दरअसल माने के मुताबिक शादी की तैयारी के बीच पलाश मुच्छल को दूसरी महिला के साथ बिस्तर पर देखा गया था और यह सीन बहुत भयानक था।

पलाश मुच्छल के मजे लेते दिखे स्मृति मंधाना

पलाश मुच्छल को लेकर यह भी आरोप लगाया गया कि उन्हें भारतीय क्रिकेटर्स ने खूब मारा था। स्मृति मंधाना को धोखा देने वाले पलाश मुच्छल को लेकर लोग भी मजे लेने में पीछे नहीं है। जहां एक यूजर ने कहा तो इसलिए यह हॉस्पिटल में भर्ती हुआ था ना कि एसिडिटी की वजह से तो एक यूजर ने कहा यह सही हुआ इस बंदे के साथ देखकर ही गुस्सा आता है।

सफाई में क्या बोले पलाश मुच्छल

स्मृति मंधाना की शादी को लेकर दावा करने वाले इस प्रोड्यूसर को लेकर पलाश मुच्छल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि उनके ऊपर माने ने जो भी आरोप लगाए हैं वह बिना सिर पैर का है और वह अपनी वकीलों से बात करने पर कानूनी कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा मेरे वकील श्रेयांश मिथारे द्वारा माने को 10 करोड़ का मानहानि का नोटिस भेजा गया है क्योंकि उन्होंने जो आरोप लगाया है वह गलत है और जानबूझकर मेरी छवि को खराब करने की मकसद बता रहा है।

पलाश मुच्छल स्मृति मंधाना लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और 22 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले थे लेकिन संगीत नाइट के बाद उनकी शादी रद्द हो गई थी।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Udta Teer Box Office Collection Day 12

नवम्बर 4, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 4, 2026

Tabu

नवम्बर 4, 2026

Himesh Reshammiya

नवम्बर 3, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 3, 2026

Shah Rukh Khan

नवम्बर 3, 2026