---Advertisement---

स्मृति मंधाना के दोस्त संग विवाद के बीच Palash Muchhal पहुंचे खाटू श्याम मंदिर, कमेंट्स किया ऑफ लेकिन इस तरह जलील कर रहे लोग

Palash Muchhal: स्मृति मंधाना के दोस्त द्वारा शिकायत के बीच आखिर कैसे सिंगर की मुश्किलें बढ़ गई है और खाटू श्याम मंदिर से फोटो शेयर करने के बाद भी लोग ट्रोल करने में पीछे नहीं हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 7, 2026 10:51 पूर्वाह्न

Palash Muchhal
Follow Us
---Advertisement---

स्मृति मंधाना के साथ शादी टूटने के बाद से उनके होने वाले पति अक्सर विवादों में बने हुए हैं। उन पर एक के बाद एक आरोप लगाए जा रहे हैं। लड़कियों के साथ धोखाधड़ी करने से लेकर पैसों में हेर-फेर और न जाने कितने आरोपों के बीच घिरे हुए पलाश मुच्छल की एक बार फिर मुश्किलें बढ़ गई। दरअसल कथित तौर पर स्मृति मंधाना के बचपन के दोस्त ने धोखाधड़ी और जाति संबंधी टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। हालांकि इस सबके बीच पलाश खाटू श्याम मंदिर पहुंचे लेकिन फोटो शेयर कर कमेंट सेक्शन ऑफ कर दिया लेकिन फिर भी लोग ट्रोल करने में पीछे नहीं हैं।

Palash Muchchal की फोटो देख बिफर पड़े लोग

 

जहां तक बात करें पलाश मुच्छल के श्री खाटू श्याम जी मंदिर जाने की तो उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कई झलक दिखाई लेकिन इसके साथ ही कमेंट सेक्शन ऑफ कर लिया। यह फिलहाल अलग-अलग प्लेटफार्म से खूब चर्चा में है। इन फोटोज को देखने के बाद यूजर्स टिप्पणी करने में पीछे नहीं हैं और उनकी मंदिर की आस्था का भी मजाक उड़ाते दिख रहे हैं। जहां एक यूजर ने कहा यह हर मंदिर में जाता है भगवान इसे रिजेक्ट कर देते हैं। एक ने कहा यह क्या बवाल है कुछ भी करता है। एक ने लिखा मंदिर जाने से कुछ नहीं होगा पाप नहीं कम हो पाएगा।

क्यों स्मृति के दोस्त को लेकर विवादों में फंसे पलाश मुच्छल

पलाश मुच्छल को ट्रोल करने में लोग पीछे नहीं हैं और कमेंट सेक्शन में अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वही बात करें उनके हालिया विवाद की तो सिंगर पर अनुसूचित जाति और जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह एफआईआर कथित तौर पर स्मृति मंधाना के बचपन के दोस्त सांगली के रहने वाले विज्ञान प्रकाश माने ने दर्ज कराई है। पुलिस की माने तो विज्ञान से पलाश ने 25 लाख रुपए लिए थे और कहा था कि फिल्म 6 महीने में पूरी हो जाएगी तो उन्हें पैसे वापस कर दिए जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वहीं 22 नवंबर को बहस के दौरान पलाश मुच्छल ने जाति को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की।

किस धारा में पलाश मुच्छल पर दर्ज किया गया एफआईआर

इसके साथ ही शिकायत के बाद पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(1) और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पलाश और स्मृति मंधाना की नवंबर 2025 में शादी होने वाली थी। संगीत नाइट के बाद अचानक उनकी शादी पोस्टपोन होने की खबरें आई लेकिन बाद में सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने अपने रास्ते अलग करने की पुष्टि की लेकिन इसके पीछे की वजह अभी भी सामने नहीं आई है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 25, 2026

The Vvaan Review

सितम्बर 25, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 25, 2026