---Advertisement---

Smriti Mandhana की शादी से नहीं हट रही बुरी नजर! भाई के खुलासे के बीच इस खास जगह पर दिखे पलाश मुच्छल तो भड़के लोग

Smriti Mandhana: स्मृति मंधाना की शादी फिल्हाल एक पहेली बन चुकी है जहां 7 दिसंबर को तारीख बताई जा रहा था जब कपल एक हो सकते हैं लेकिन इस पर क्रिकेटर के भाई ने प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं क्यों पलाश को ट्रोल करने लगे यूजर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 3, 2025 11:49 पूर्वाह्न

Smriti Mandhana
Follow Us
---Advertisement---

Smriti Mandhana: स्मृति मंदाना और पलाश मुच्छल की शादी को लेकर लगातार अफवाहें जारी है। ऐसे में बीते दिन यह खबर सामने आई थी कि कपल की शादी 7 दिसंबर 2025 को होने वाली है। दरअसल शादी की नई तारीख जब सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो लोग हैरान रह गए लेकिन इस सब के बीच स्मृति मंधाना के भाई ने साफ तौर पर इस बात से इनकार किया और इसे सिर्फ अफवाह ही बताया। इस सबके बीच पलाश मुच्छल को खास जगह पर स्पॉट किया गया। इसकी तस्वीर वायरल हुई तो सोशल मीडिया पर लोग मजे लेने लगे हैं।

Smriti Mandhana की शादी को लेकर क्या बोला भाई

दरअसल स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी पहले 23 नवंबर को होने वाली थी लेकिन संगीत के बाद शादी वाले दिन अचानक इसे अनिश्चितकाल के लिए टाल दी गई। हालांकि इस सबके बीच बीते दिन यह खबर सामने आई थी कि 7 दिसंबर 2025 वह तारीख है जब एक बार फिर से स्मृति मंधाना और पलाश एक हो सकते हैं लेकिन स्मृति के भाई श्रवण मंधाना ने इन दावों को पूरी तरह से बेबुनियाद बताते हुए कहा कि शादी अभी भी पोस्टपोन ही है।

स्मृति मंधाना को छोड़ कहां दिखे पलाश मुच्छल

वहीं दूसरी तरफ पलाश मुच्छल को प्रेमानंद महाराज के आश्रम में देखा गया जिसकी झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वही स्मृति मंधाना के होने वाले पति पलाश को प्रेमानंद महाराज के आश्रम में देखकर लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। जहां रेडिट पर एक यूजर ने कहा ऐसा लगता है कि पलाश के परिवार ने उनकी इमेज को व्हाइटवॉश करने और हमदर्दी पाने के लिए पीआर शुरू कर दिया है। दरअसल प्रेमानंद महाराज के पास पहुंचे पलाश मास्क लगा कर रखे थे। वहीं इस तस्वीर को देखकर लोग अपने प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

गौरतलब है कि जब से स्मृति मंधाना की शादी को टाला गया है तब से पलाश पर एक के बाद एक आरोप लगाए जा रहे हैं। जहां कहा जा रहा है कि उन्होंने स्मृति मंधाना को धोखा दिया है। हालांकि इस बारे में कपल की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Udta Teer Box Office Collection Day 12

नवम्बर 4, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 4, 2026

Tabu

नवम्बर 4, 2026

Himesh Reshammiya

नवम्बर 3, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 3, 2026

Shah Rukh Khan

नवम्बर 3, 2026