---Advertisement---

Smriti Mandhana की शादी बनी पहेली! क्या नाक के नीचे धोखा दे रहे थे पलाश मुच्छल, दूसरी महिला संग स्विमिंग और मिलने के लिए दिखे बेकरार

Smriti Mandhana: क्या स्मृति मंधाना को उनके होने वाले पति पलाश मुच्छल दे रहे थे धोखा, सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट वायरल हुआ तो लोगों को तगड़ा झटका लगा जहां वह दूसरी महिला के साथ फ्लर्ट करते हुए नजर आए।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 25, 2025 1:21 अपराह्न

Smriti Mandhana
Follow Us
---Advertisement---

Smriti Mandhana: 23 नवंबर का फैंस इंतजार कर रहे थे क्योंकि इस दिन स्मृति मंधाना अपने 6 साल के लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड पलाश मुच्छल के साथ सात फेरे लेने वाली थी। यह शादी तो नहीं हुई लेकिन इसके बाद सोशल मीडिया पर अफवाहों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले यह खबर सामने आई थी कि स्मृति मंधाना के पिता की तबियत खराब की खबर आई और पलाश पर धोखा देने का आरोप लगाया जा रहा है। अब रेडिट पर एक पोस्ट चर्चा में है जहां कथित तौर पर दूसरी महिला ने पलाश के साथ अपनी बातचीत का स्क्रीनशॉट शेयर किया जिसमें स्मृति मंधाना के होने वाले पति की नियत पर सवाल उठाया जा रहा है।

Smriti Mandhana के होने वाले पति पलाश मुच्छल करते दिखे दूसरी महिला संग फ्लर्ट

टीम इंडिया की स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी टूटने की खबर जब सामने आई तो लोग इस पर प्रतिक्रिया देने में पीछे नहीं है। लोगों को झटका तब लगा जब स्मृति ने खुद शादी से जुड़ी हुई सभी तस्वीरें इंस्टाग्राम से डिलीट कर दी। वहीं इस सब के बीच रेडिट पर एक पोस्टर वायरल हो रहा है जहां पलाश दूसरी महिला के साथ फ्लर्टिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। वह उस महिला के साथ स्विमिंग और मुलाकात के लिए बेकरार नजर आते हैं। इतना ही नहीं स्मृति मंधाना के साथ दूरी की वजह लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप बताते हैं।

स्मृति मंदाना के साथ रिश्ते पर क्या बोला पलाश मुच्छल

मैरी डी’कोस्टा नाम की महिला द्वारा इंस्टाग्राम स्क्रीनशॉट शेयर किए गए हैं। रेडिट यूज़र ने लिखा, “कमेंट सेक्शन में स्मृति और पलाश से जुड़ी यह बात मिली। इस आदमी को क्या हो गया है।” जहां स्क्रीनशॉट में साफ तौर पर दिखाई देता है कि पलाश फ्लर्ट करते हुए नजर आते हैं। इतना ही नहीं वह कहते हैं कि वह उन्हें सबसे असिस्टेंट के तौर पर मिलवाएंगे। ऐसे में जब महिला के द्वारा स्मृति मंधाना के बारे में पूछा जाता है तो वह कहते हैं कि लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप है और वह ज्यादा मिल नहीं पाते।

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी पर क्या है लेटेस्ट अपडेट

स्मृति मंदाना से प्यार को लेकर जब महिला सवाल करती है तब पलाश इसे नजरअंदाज करते हुए फिर से फ्लर्ट करने लगते हैं। स्क्रीनशॉट को देखने के बाद यूजर्स शॉक्ड रह गए हैं और अब लोग पलाश को ट्रोल करने लगे हैं। वहीं स्मृति मंधाना की शादी को लेकर पलाश की बहन पलक मुच्छल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया और बताया कि जब तक स्मृति के पिता की तबीयत नहीं ठीक हो जाती शादी टाल दी गई है। इस दौरान उन्होंने प्राइवेसी तक की मांग की थी। इस शादी पर लोगों की नजर रहने वाली है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ramayana

अक्टूबर 28, 2026

BP Singh Death

अक्टूबर 28, 2026

Prabhas

अक्टूबर 28, 2026

Aditi Rao Hydari

अक्टूबर 28, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 27, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 27, 2026