---Advertisement---

Pamela Chopra Death: यश चोपड़ा की पत्नी का निधन, यशराज परिवार पर टूट पड़ा दुखों का पहाड़

Pamela Chopra Death: रानी मुखर्जी की सास और यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा का निधन हो गया है। कहा जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी। वहीं यशराज परिवार के लिए यह किसी क्षति से कम नहीं है। इस बात की जानकारी उन्होंने एक ट्वीट के जरिए दी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 20, 2023 12:36 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Pamela Chopra Death: बॉलीवुड के पॉपुलर फैमली की बात हो तो चोपड़ा फैमली भी लिस्ट में शामिल है और ऐसे में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यश चोपड़ा की पत्नी और आदित्य चोपड़ा की मां पामेला चोपड़ा का आज सुबह निधन हो गया। रानी मुखर्जी की सासू मां के निधन से चोपड़ा परिवार पर मानो दुख का पहाड़ टूट पडा है। कहा जा रहा है कि 74 वर्षीय पामेला ने 20 अप्रैल को हमेशा के लिए इस दुनिया को छोड़कर चली गयी है। इस खबर से फैंस सदमे में हैं। फिलहाल उनकी निधन से परिवार में शोक है। इस बात की जानकारी यशराज फिल्म्स ने ट्विटर के जरिए दी है।

ट्वीट कर कहीं ये बात

यशराज फिल्म्स ने ट्विट कर कहा, “अत्यंत दुख के साथ चोपड़ा परिवार सूचित करना चाहता है कि 74 वर्षीय पामेला चोपड़ा का आज सुबह निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज सुबह 11 बजे मुंबई में हुआ। हम आपके प्रार्थना के लिए आभारी हैं और परिवार इस गहरे दुख के क्षण में गोपनीयता का अनुरोध करना चाहते हैं।”

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड की तरह South में भी है Nepotism और परिवारों का कब्जा! ऐसे पीढ़ी दर पीढ़ी बढ़ा है स्टारडम

इस वजह से हुई पामेला की मौत

ऐसी खबरें आ रही हैं कि पामेला का निधन न्यूमोनिया और सांस लेने में तकलीफ से हुआ है। यह भी कहा जा रहा है कि मल्टीऑर्गन फेल्योर के चलते पामेला अपनी जिन्दगी की जंग हार गयी हैं। हालांकि इस समय यशराज फैमिली की तरफ से निजता की मांग की गयी है।

पेशे से प्लेबैक सिंगर थी पामेला

बता दें कि पामेला चोपड़ा एक प्लेबैक सिंगर थी और उन्होंने कई फिल्मों के गानों में अपनी आवाज दी है। इसके अलावा वह एक लेखिका भी थी और वह यशराज की फिल्मों में बतौर प्रोड्यूसर भी अहम भूमिका निभा चुकी हैं। रिपोर्ट्स की माने तो पामेला फैशन डिजाइनर भी थी। पामेला यश की दूसरी पत्नी थी और उनके दो बेटे हैं आदित्य चोपड़ा और उदय चोपड़ा। वहीं रानी मुखर्जी अपनी सास के बेहद करीब थी।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Kangana Ranaut

अक्टूबर 11, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026