---Advertisement---

Panchayat 3 को प्रमोट करने के लिए मेकर्स ने कहा ‘ टेंशन नहीं पंचायत लीजिए’, लोग करने लगे ट्रेलर की मांग

Panchayat 3: पंचायत 3 को लेकर एक वीडियो शेयर करते हुए मेकर्स ने एक बार फिर लोगों की बेकरारी बढ़ा दी है और यह चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 8, 2024 6:18 अपराह्न

Panchayat 3
Follow Us
---Advertisement---

Panchayat 3: जब से प्राइम वीडियो ने अपनी वेब सीरीज ‘पंचायत 3‘ की अनाउंसमेंट की है। मेकर्स यह सीरीज को प्रमोट करने में के लिए जी जान से जुट हुए हैं। या बात सच है कि पिछले दो सीजन को फैंस से खूब प्यार मिला और यही वजह है कि एक बार फिर पंचायत 3 को लेकर जबरदस्त क्रेज है। इसमें तड़का लगाने का काम कर रहे हैं मेकर्स जो कभी बाजार में तो कभी लौकी के जरिए वेब सीरीज को प्रमोट करते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर तमाम वीडियो खूब चर्चा में है और ऐसे में प्राइम वीडियो ने एक और प्रमोशन की झलक लोगों को दिखाई है।

मजेदार वीडियो देख लोग क्रेज़ी

वीडियो के बैकग्राउंड से आवाज आती है, “देवियों और सज्जनों क्या आप भी जीवन के बढ़ते तनाव से परेशान हो निराश हो या नाराज हो तो बिल्कुल भी टेंशन मत लीजिए पंचायत लीजिए इसमें अच्छाई है खुशियां है और 100% शुद्ध जज्बात है तो हमारी मानिए टेंशन मत लीजिए 28 में से पंचायत लीजिए।”

प्रमोशन वीडियो देख फैंस ने बढ़ाई बेताबी

इस वीडियो के जरिए एक बार फिर प्राइम वीडियो ने अपनी आने वाली वेब सीरीज पंचायत 3 को प्रमोट करते हुए फैंस की बेताबी बढ़ा दी। इसके साथ कैप्शन में लिखा, सिंपल है टेंशन नहीं पंचायत लीजिए। पंचायत ऑन प्राइम 28 मई।” इस वीडियो को देखने के बाद फैंस वेब सीरीज के ट्रेलर को दिखाने की मांग कर रहे हैं तो एक ने कहा बस करो इतने प्रमोशन क्यों।

प्रमोशन का यूनिक तरीका चर्चा में

बीते दिन प्राइम वीडियो ने लौकी के जरिए इस वेब सीरीज को प्रमोट किया था तो दूसरी तरफ देश के अलग-अलग शहरों में पंचायत को लेकर क्रेज और लौकी की डिमांड पर भी एक झलक फैंस को दिखाई थी। ऐसे में पंचायत को प्रमोट करने का यह अंदाज लोगों को खूब पसंद भी आ रहा है। प्रमोशन का यह पैतरा कहां तक काम आएगी यह देखना दिलचस्प होने वाला है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026