---Advertisement---

Panchayat 3: कौन बनेगा फुलेरा का नया सचिव? शार्क टैंक इंडिया के इस जज संग होगी उर्फी जावेद की टक्कर!

Panchayat 3: क्या उर्फी जावेद बनेगी फुलेरा की नई सचिव, अनुपम मित्तल के साथ होने वाला है कंपटीशन। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद फैंस का माथा घूम गया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 14, 2024 6:04 अपराह्न | Updated: मई 16, 2024 10:49 पूर्वाह्न

Panchayat 3
Follow Us
---Advertisement---

Panchayat 3: प्राइम वीडियो की वेब सीरीज ‘पंचायत 3‘ को लेकर जबरदस्त बज बरकरार है और फैंस इसके लिए काफी एक्साइटेड हैं। हालांकि वेब सीरीज का ट्रेलर अभी तक जारी नहीं किया गया है लेकिन इस सीरीज को प्रमोट करने में मेकर्स कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वहीं फुलेरा का सचिव इस बार कौन होगा इस बात पर भी फिलहाल सस्पेंस है क्या पुराने सचिव का हो जाएगा तबादला। क्या दामाद जी बनकर आएंगे नए सचिव, चक्के वाली कुर्सी को लेकर होने वाला है हंगामा। इस सब को जानने के लिए वैसे तो वेब सीरीज की रिलीज का इंतजार करना पड़ेगा लेकिन पंचायत के एक वीडियो ने लोगों को एक्साइटेड कर दिया है।

क्या उर्फी जावेद और अनुपम मित्तल हैं रेस में

इस वीडियो की शुरुआत होती है अतरंगी क्वीन उर्फी जावेद से जो कहती है फुलेरा की सचिन तो मैं ही बनूंगी पता है ना। फिर उन पर रैपर किंग का सवाल होता है। हां ऐसा क्या लौकी के एक्स्ट्रा वोट मिलेंगे।’ अनुपम मित्तल टशन मोड में नजर आते हैं और कहते हैं मुझसे जीतोगे तुम फिर उर्फी जावेद कहती है एक बार अंदर तो जाने दो मुझे। फिर तीनों की एक साथ झलक दिखा कर कैप्शन में लिखा जाता है कौन बनेगा फुलेरा का नया सचिव। वहीं वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में कहा गया, “फुलेरा का अगला सचिव बनने की चाहत रखने वाले हर व्यक्ति के मन में क्या चल रहा है इसकी एक झलक।”

वीडियो देखने के बाद नए सचिव पर सस्पेंस

इस वीडियो को देखने के बाद जहां लोग उर्फी जावेद और अनुपम मित्तल को नए सचिव के तौर पर देखने के लिए एक्साइटेड हो गए। वहीं कुछ लोग मजाक उड़ाते हुए भी नजर आए हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि पुराने सचिव को वापस लाया जाए तो पुराने सचिव के तबादले के बाद क्या होगी इस वेब सीरीज की कहानी इसे जानने के लिए भी फैंस बेताब हो गए हैं।

इस दिन रिलीज होने वाली है वेब सीरीज

वहीं मेकर्स इस सीरीज को प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ‘पंचायत सीजन 3’ 28 मई को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है। वैसे इस सीजन में भी पुराने स्टार कास्ट नजर आने वाले हैं लेकिन प्रमोशन करने का यूनिक तरीका सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वहीं इस सीरीज में लौकी काफी ट्रेंड में है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Breast Cancer

मई 14, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026