---Advertisement---

Panchayat 4 Trailer: ‘नेशनल हॉलिडे…’ चुनाव की लड़ाई के बीच इश्क फरमाते दिखेंगे रिंकी संग सचिव जी! न्यू रिलीज डेट देख फैंस को लगी गुदगुदी

पंचायत 4 ट्रेलर जारी किया गया है जिसे देखने के बाद निश्चित तौर पर फैंस क्रेजी हैं क्योंकि रिलीज डेट को भी 2 जुलाई से 24 जून कर दिया गया है। आइए देखते हैं ट्रेलर जो वाकई है मजेदार।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 11, 2025 3:13 अपराह्न

Panchayat 4 Trailer
Follow Us
---Advertisement---

Panchayat 4 Trailer: प्राइम वीडियो की सीरीज पंचायत 4 ट्रेलर चर्चा में है और इस सबके बीच नई रिलीज तारीख की घोषणा की गई है। बहुत जल्द आप इस सीजन को स्ट्रीम कर सकते हैं। पंचायत 4 New Release Date 24 जून बताई गई है। इसकी जानकारी ट्रेलर के साथ दी गई है जो निश्चित तौर पर फैंस के दिल को जीत रहा है। Panchayat 4 Trailer आपको लोटपोट कर देगा। इस सीजन में रोमांस के साथ साथ इलेक्शन में तकरार देखना वाकई दिलचस्प होने वाला है। आइए देखते हैं पंचायत 4 ट्रेलर जो वाकई मजेदार है।

पंचायत 4 ट्रेलर में इस बार तकरार के बीच प्यार

Panchayat 4 Trailer में दिखाया जाता है कि क्रांति देवी और मंजू देवी आमने-सामने इलेक्शन की लड़ाई में जूटे हुए है। दोनों जहां गांव वालों को फ्री सामान बांटने से लेकर उन्हें इंप्रेस करने के लिए अलग-अलग पैतरे अपनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। मंजू देवी और क्रांति देवी में से आखिर कौन इस चुनाव को जीतती है यह देखना तो दिलचस्प होने वाला है लेकिन दूसरी तरफ सचिव जी और रिंकी की प्रेम कहानी भी आगे बढ़ रही है। इस सीजन में काफी हद तक यह संभव है कि दोनों के बीच प्यार और रोमांस देखने को मिल सकता है। भूषण से लेकर प्रहलाद, प्रधान जी तक नए अंदाज में दिखाई देने वाले हैं।

Panchayat 4 Trailer और रिलीज तारीख ने बढ़ा दी बेताबी

पंचायत 4 ट्रेलर को देखकर सोशल मीडिया पर यूजर्स क्रेज़ी नजर आ रहे हैं और इसके साथ ही Release Date पहले आ जाने की वजह से लोग बेताब हैं। पहले यह 2 जुलाई को दस्तक देने वाली थी लेकिन अब यह 24 जून को स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। इस पर एक यूजर ने कहा कि 24 जून को नेशनल हॉलिडे दे दिया जाए तो एक ने कहा आ गया। एक ने कहा मुझे लगता है वे डेट कर रहे हैं तो एक ने कहा ट्रेलर ने तो दिल जीत लिया। एक यूजर ने कहा ए ससुर सेलिब्रेशन होगा।”

बता दें कि Panchayat 4 में एक बार फिर से नीना गुप्ता, रघुवीर यादव, जितेंद्र कुमार, फैसल मलिक, चंदन रॉय, संविका, दुर्गेश कुमार, पंकज झा, सुनीता राजवार दिखाई देंगी।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जुलाई 22, 2026

Viral Video

जुलाई 22, 2026

Virat Kohli

जुलाई 22, 2026

Jana Nayagan Advance Booking Day 1

जुलाई 22, 2026

John Abraham

जुलाई 22, 2026

The Odyssey Box Office Collection Day 5

जुलाई 22, 2026