---Advertisement---

Panchayat 5 के साथ फुलेरा लौटने की ख्वाहिश होगी 2026 में पूरी, मेकर्स ने फैंस को दी बेस्ट न्यूज

Panchayat 5: पंचायत 5 को लेकर मेकर्स ने बड़ी खुशखबरी फैंस को दे दी है और इसके साथ ही बता दिया है कि आखिर कब यह सीरीज दस्तक देने वाली है। आइए जानते हैं डिटेल्स में।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 7, 2025 3:21 अपराह्न

Panchayat 5
Follow Us
---Advertisement---

Panchayat 5: अभी हाल ही में पंचायत 4 के 8 एपिसोड को प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया था जिसे लोगों से खूब प्यार मिला। इस तक के बीच मेकर्स की तरफ से एक बार फिर Panchayat 5 की अनाउंसमेंट कर दी गई है। खास बात यह है कि यह कब रिलीज होने वाली है इस बात की भी घोषणा कर दी गई। यह जाहिर तौर पर फैंस की बेचैनी बढ़ा देने के के लिए काफी है। मेकर्स ने ऐसा क्या कहा जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है और लोग इस पर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यह मेकर्स की तरफ से फैंस को बेस्ट न्यूज़ दी गई है।

फुलेरा वापसी की तैयारी में जुट जाइए Panchayat 5 फैंस

Prime Video ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पंचायत के एक पोस्टर को शेयर कर कैप्शन में लिखा, “हाय 5 फुलेरा वापस आने की तैयारी शुरू कर लीजिए। नया सीजन जल्द आ रहा है। जहां तक Panchayat 5 Poster की बात करें तो इसमें नीना गुप्ता यानी मंजू देवी हाथ में लौकी लेकर पोज दे रही है तो क्रांति देवी कुकर लिए नजर आ रही है। बनराकस से लेकर बिनोद तक दिखाई दे रहे हैं तो वहीं सचिव जी और रिंकी भी नजर आई। इसके साथ ही यह भी बताया गया कि न्यू सीजन 2026 में रिलीज होने वाली है

पंचायत 5 की कहानी में क्या हो सकती है खास

पंचायत 5 की बात करें तो पंचायत 4 की कहानी काफी दिलचस्प मोड़ पर खड़ी खत्म हुई थी जहां मंजू देवी चुनाव को हार जाती है और क्रांति देवी का दबदबा गांव में शुरू होने वाला है। वह प्रधान बन चुकी है दूसरी तरफ प्रहलाद को विधायक की टिकट मिल गई है। अब ऐसे में क्या प्रहलाद विधायक बन जाते हैं और क्रांति देवी का दबदबा खत्म हो जाएगा। क्या मंजू देवी की प्रधानी वापस मिल जाएगी। इस सब को जानने के लिए Panchayat 5 का इंतजार करना पड़ेगा तो वहीं सचिव जी CAT तो क्लियर कर चुके हैं लेकिन आगे रिंकी के साथ उनकी लव स्टोरी क्या मोड लेगी या देखना भी दिलचस्प होने वाला है।

पंचायत 5 के लिए फिलहाल तो लोगों को 2026 तक इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि मेकर्स ने इसकी पुष्टि कर दी है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ramayana Song

अक्टूबर 25, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 24, 2026

Kaun Banega Crorepati 18

अक्टूबर 24, 2026