---Advertisement---

‘मैं तुम्हें पाऊंगा…’ Shefali Jariwala के लिए किस्मत से लड़ेंगे Parag Tyagi, झकझोर देने वाले पोस्ट को देख लोगों के निकले आंसू

Parag Tyagi: शेफाली जरीवाला की मौत के बाद पराग त्यागी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक और पोस्ट के साथ अपनी पत्नी को याद करते हुए नजर आए। इस दौरान उन्होंने किस्मत से हर बार उन्हें पाने की बात करते हुए दिखे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 6, 2025 12:27 अपराह्न | Updated: जुलाई 6, 2025 2:10 अपराह्न

Parag Tyagi
Follow Us
---Advertisement---

Parag Tyagi: अभी तो सिर्फ शेफाली जरीवाला के साथ पराग त्यागी के सफर की शुरुआत हुई थी। वह कपल जिसे देखकर लोगों का दिल खुश हो जाता था और कैमरे पर जब भी नजर आते थे तो उनके बीच का प्यार साफ दिखाई देता था। Shefali Jariwala की मौत निश्चित तौर पर Parag Tyagi के लिए उनकी जिंदगी कि वह लाठी है जिसे वह भूल नहीं पाएंगे। किस्मत के आगे किसी की नहीं चलती है और मौत वह सच्चाई है जिसका सामना हर किसी को करना है। कभी अपनों को खोकर तो कभी खुद को मिटा कर। हालांकि इस सबके बीच एक बार फिर पराग त्यागी ने एक वीडियो के जरिए शेफाली जरीवाला को याद करते हुए नजर आए।

Shefali Jariwala की यादों को संजोते दिखे पति पराग त्यागी

Parag Tyagi ने शेफाली जरीवाला के साथ एक वीडियो शेयर करते हुए दिखे जिसमें कपल रोमांटिक पलों को एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। दोनों जिस तरह से एक दूसरे पर प्यार लुटा रहे हैं वह निश्चित तौर पर उनके बीच के प्यार को दिखाने के लिए काफी है। शायद किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। इसी वजह से Shefali Jariwala की अचानक मौत हुई और इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गई। इस सबके बीच पति पराग त्यागी ने एक पोस्ट के जरिए किस्मत को लेकर कुछ ऐसा कह गए जो लोगों को झकझोर कर रख रहा है।

शेफाली जरीवाला के प्यार में Parag Tyagi ने कहीं ये बात

पराग त्यागी ने इस पोस्ट के साथ लिखा, “परी मैं तुम्हें हर बार पाऊंगा जब तुम पैदा होगी और मैं तुम्हें हर जीवन में प्यार करूंगा मैं तुमसे हमेशा प्यार करता हूं मेरी गुंडी मेरी छोकरी।” इस पोस्ट को देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स की आंखों से आंसू निकलने लगे और इसे 2 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। इस दौरान Parag Tyagi कैसा महसूस कर रहे होंगे इसका अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता क्योंकि उनकी तो पूरी दुनिया ही Shefali Jariwala के इर्द-गिर्द घूमती थी।

पत्नी शेफाली जरीवाला के मौत को 9 दिन हो चुके हैं लेकिन पराग त्यागी अपना प्यार सोशल मीडिया के जरिए जिस तरह से दिखा रहे हैं वह देखकर लोग उन्हें स्ट्रांग रहने के लिए कह रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Udta Teer Box Office Collection Day 12

नवम्बर 4, 2026

Tabu

नवम्बर 4, 2026

Viral Video

नवम्बर 3, 2026

Himesh Reshammiya

नवम्बर 3, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 3, 2026

Neha Bora

नवम्बर 3, 2026