---Advertisement---

Parineeti Chopra and Raghav Chadda Wedding: इस दिन शादी के बंधन में बंधेंगे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा, उदयपुर में होगी ग्रैंड वेडिंग

Parineeti Chopra and Raghav Chadda Wedding: आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्डा और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा पिछले कुछ समय से अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं। ऐसे में अब उनकी शादी की डेट भी सामने आ गई है।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: सितम्बर 6, 2023 2:00 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Parineeti Chopra and Raghav Chadda Wedding: आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्डा और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा पिछले कुछ समय से अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं। 13 मई को पावर कपल ने दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई की थी। ऐसे में अब उनकी शादी की डेट भी सामने आ गई है। दरअसल ऐसा बताया जा रहा है कि, बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीती चोपड़ा और आप नेता राघव चढ़ा इसी महीने राजस्थान के उदयपुर में शादी के बंधन में बंधेंगे।‌

इस दिन शादी के बंधन में बंधेंगे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा

ऐसी खबरें सामने आ रही है कि, पावर कपल झीलों की नगरी उदयपुर में 24 सितंबर को शादी रचाकर एक पवित्र रिश्ते में बंधेंगे। आपको बता दें कि, परिणीति चोपड़ा की बहन प्रियंका चोपड़ा की शादी भी उदयपुर में ही हुई थी। ऐसे में अब उदयपुर की खूबसूरती में परिणीति चोपड़ा की भी शादी होने वाली है। जानकारी के अनुसार राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी पंजाबी रीति रिवाज के साथ होगी जिसके इंतजाम किए जा रहे हैं। शादी में शामिल होने वाले वीआईपी गेस्ट की सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम होंएगे।

शादी के लिए ये होटल किया बुक

रिपोर्ट्स में ऐसा बताया जा रहा है कि, अभिनेत्री परिणीती चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा की शादी उदयपुर के सितारा होटल में की जाएगी। कपल ने अपनी शादी के लिए उदयपुर का सितारा होटल बुक कर दिया है। ऐसा बताया जा रहा है कि, इन दोनों की शादी में बॉलीवुड के कई सिलेब्रिटीज शामिल होंगे। साथ ही ऐसी अटकलें भी लगाई जा रही है कि, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा की शादी में सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत कई लोग शामिल होंगे।

शादी के बाद होगा रिसेप्शन

खबरों के अनुसार, 23 सितंबर से हल्दी, मेहंदी और महिला संगीत के कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। वहीं 24 सितंबर को कपिल साथ फेरे लेगा और फिर शादी के बाद हरियाणा के गुरुग्राम में एक रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा। दरअसल पावर कपल ने 13 मई को दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई की थी। इस समारोह में बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज के साथ हाई प्रोफाइल राजनेता जैसे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान, पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिंद्रबरम और कपिल सिब्बल के साथ शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे भी शामिल हुए थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ahaan Pandey

मई 31, 2026

Nehal Vadoliya

मई 31, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 9

मई 31, 2026

Ranbir Kapoor

मई 31, 2026

Jacqueline Fernandez

मई 31, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 8

मई 30, 2026