---Advertisement---

शादी से पहले महाकालेश्वर मंदिर में पूजा करते दिखे Parineeti Chopra और Raghav Chadha, ऐसे लिया बाबा का आशीर्वाद

Parineeti Chopra और Raghav Chadha अगले महीने शादी करने जा रहे हैं। ऐसे में दोनों ने महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन किये और आशीर्वाद लिया। दोनों के मंदिर में दर्शन और पूजा करते हुए कई वीडियो सामने आए हैं।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: अगस्त 26, 2023 6:15 अपराह्न

Instagram
Follow Us
---Advertisement---

Parineeti Chopra: परिणिती चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) आजकल मीडिया के बीच चर्चा का विषय बने हुए है। दोनों की जब से सगाई हुई है तब से दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है। कभी दोनों को एक साथ मंदिर जाते हुए देखा जाता है तो कभी यह दोनों एयरपोर्ट पर स्पॉट होते हैं। इसी बीच अब एक बार फिर दोनों को एक साथ महाकाल मंदिर के दर्शन करते देखा गया है। 

महाकालेश्वर के दर्शन करने पहुंचे Parineeti Chopra और Raghav Chadha

शनिवार को Parineeti Chopra अपने होने वाले पति Raghav Chadha के साथ उज्जैन पहंची, जहां दोनों ने महाकालेश्वर मंदिर में भगवान के दर्शन किये। दोनों ने मंदिर के नंदी हॉल में पूजा की और फिर भगवान का आशीर्वाद लिया। इस दौरान परिणिती और राघव का कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

इन तस्वीरों और वीडियो में परिणिती गुलाबी रंग की बनारसी साड़ी में नज़र आ रहीं थीं। वहीं राघव ने पीले रंग की धोती और लाल रंग का कपड़ा ओढ़े दिख रहे हैं। आपको बता दें कि Parineeti Chopra और उनका परिवार भगवान महाकाल के बहुत बड़े भक्त हैं। वहीं परिणिती इससे पहले भी कई बार महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने के लिए जा चुकी हैं। 

सितंबर में इस दिन शादी करेंगे परिणिती-राघव

खबरों की मानें तो Parineeti Chopra और Raghav Chadha अगले महीने 25 सितंबर को शादी करने वाले हैं। हालांकि दोनों अपनी शादी को गुप्त रखना चाहते हैं। मगर मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों की शादी राजस्थान के उदयपुर में होगी। इसके साथ ही ऐसा बताया जा रहा है कि दोनों की यह शादी भव्य होने वाली है जिसमें कई बड़े बॉलीवुड सिलेब्रिटीज़ शिरकत करेंगे। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि दोनों की शादी की तैयारियां सितंबर की शुरुआत में ही शुरु हो जाएंगी। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026