बेटे के जन्म के बाद स्किन केयर भूली Parineeti Chopra! मजेदार अंदाज में Shaque एक्ट्रेस ने बदलाव का किया खुलासा

Parineeti Chopra: राघव चड्ढा के साथ अपने बच्चे का इस दुनिया में स्वागत करने वाली एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे उनकी जिंदगी बदल गई है। इस दौरान एक वीडियो को शेयर करती हुई नजर आई। जानिए पूरी खबर क्या है।

Parineeti Chopra

Photo Credit- Google Parineeti Chopra

Parineeti Chopra: राघव चड्ढा के साथ पहले शादी और फिर बेटे के जन्म को लेकर एक्ट्रेस लगातार सुर्खियों में रही है। बहुत जल्द वह नेटफ्लिक्स की आने वाली सीरीज शक में नजर आने वाली है। मां बनने के बाद उनका यह एक बार फिर से डेब्यू है जिसके लिए फैंस एक्साइटेड हैं। हालांकि इस सबके बीच उन्होंने ट्रेलर लॉन्च के दौरान मदरहुड को लेकर कई खुलासे करती हुई नजर आई लेकिन क्या आपको पता है कि आखिर उनकी जिंदगी में मां बनने के बाद सही मायने में क्या-क्या बदलाव आए हैं। क्या वाकई वह स्किन केयर रूटीन भी भूल गई है।

मां बनने के बाद परिणीति चोपड़ा में भी हुआ बदलाव

दरअसल शक एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर स्टोरी पर एक वीडियो को शेयर करते हुए नजर आई हैं। जहां यह देखा जा सकता है कि कैसे उनकी जिंदगी में बच्चे के आने के बाद बदलाव हुए हैं। हालांकि यह मजेदार रील है लेकिन जिस अंदाज में मां बनने के बाद के बदलाव का परिणीति चोपड़ा ने जिक्र किया वह चर्चा में है।

कैसे बदल गई शक एक्ट्रेस की जिंदगी

परिणीति चोपड़ा ने जिस रेल को इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है उसमें बताया गया है कि “उनका स्किन केयर रूटीन बदल गया है। बेफिक्र होकर घर से जाना बंद हो गया है। चोरी से यह देखना पड़ता है कि बच्चा सोया है या नहीं। बच्चे के सोने के बाद भी रोने की आवाज सुनाई देती है। इसके साथ ही परिणीति चोपड़ा ने इस बात का भी जिक्र किया कि उनका वर्कआउट रुटिन भी पूरी तरह से बदल गया। ऐसे समय पर भी उनका दिमाग कहीं और होता है। हर वक्त सिर्फ बच्चा ही उनके दिमाग में घूमता है।”

राघव चड्ढा को लेकर क्या बोली Parineeti Chopra

जहां तक बात करें परिणीति चोपड़ा की तो उन्होंने ट्रेलर लॉन्च के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि बच्चे के जन्म के बाद राघव चड्ढा का एक अलग अंदाज देखने को मिला। वह जिस तरह से बेटे का ध्यान रखते हैं वह काफी इमोशनल है। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि शक की शूटिंग के दौरान वह प्रेग्नेंट थी लेकिन मेकर्स ने उनका ख्याल रखा। बता दे कि यह 24 सितंबर को रिलीज होने वाली है।

 

Exit mobile version