Parineeti Chopra Raghav Chadha: परिणीति चोपड़ा फिलहाल सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। एक्ट्रेस इस बार फिल्म नहीं बल्कि अपने पर्सनल लाइफ की वजह से सोशल मीडिया पर लाइमलाइट में है। दरअसल एक्ट्रेस को बीते दिनों आप नेता राघव चड्ढा के साथ स्पॉट किया गया। हालांकि इस तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इस बीच परिणीति को सेलिब्रिटी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस ऑल ब्लैक लुक में नजर आई। परिणीति को मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर देख फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि वह इंगेजमेंट की ड्रेस डिस्कस करने के लिए मनीष मल्होत्रा के यहां पहुंची हैं।
क्या Raghav Chadha और Parineeti Chopra के Engagement की तैयारी हुई शुरू? इस फेमस सेलेब्रिटी डिजाइनर के घर हुईं स्पॉट
Parineeti Chopra Raghav Chadha: परिणीति चोपड़ा को किसी पहचान की जरूरत नहीं है फिलहाल अपनी निजी जिंदगी की वजह से चर्चा में हैं। बीते दिनों आप नेता राघव चड्ढा और परिणीति लंच और डिनर पर मिले थे। उसके बाद सोशल मीडिया पर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं कि वे दोनों जल्द इंगेजमेंट करने के लिए तैयार हैं और एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
By: Anjali Wala
Published: मार्च 27, 2023 11:19 पूर्वाह्न

---Advertisement---





