---Advertisement---

दिल्ली या मुंबई में नहीं यहां हो रहा Parineeti Chopra-Raghav Chadha का रिसेप्शन! शाही शादी के लिए फैमिली की ये है तैयारी

Parineeti Chopra Raghav Chadha: आप सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा बहुत जल्द शादी के बंधन में बनने वाले हैं। माना जा रहा है कि यह कपल अक्टूबर में सात फेरे लेने के लिए तैयार हैं। जहां एक तरफ दोनों वेडिंग वेन्यू के लिए तलाश कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ ग्रैंड रिसेप्शन ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 17, 2023 11:18 पूर्वाह्न

Parineeti Chopra-Raghav Chadha
Follow Us
---Advertisement---

Parineeti Chopra Raghav Chadha: आप सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा बहुत जल्द शादी के बंधन में बनने वाले हैं। माना जा रहा है कि यह कपल अक्टूबर में सात फेरे लेने के लिए तैयार हैं। जहां एक तरफ दोनों वेडिंग वेन्यू के लिए तलाश कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ ग्रैंड रिसेप्शन पर भी लोगों की नजर है। पहले कहा जा रहा था कि कपल दो वेडिंग रिसेप्शन देने के लिए तैयार है लेकिन अब यह खबर सामने आ रही है कि परिणीति और राघव चड्ढा एक रिसेप्शन ही कर रहे हैं। इसमें वे किसी भी कमी को छोड़ना नहीं चाहते हैं। खास बात यह है कि यह काफी ग्रैंड होने वाला है। आइए जानते हैं आखिर क्यों हो रही है इस खबर की चर्चा।

गुरुग्राम के इस होटल में ग्रैंड रिसेप्शन देंगे कपल

रिपोर्ट के मुताबिक कपल ग्रैंड रिसेप्शन तैयारी में जुट चुके हैं और ऐसे में वेन्यू सर्च किए जा रहे हैं। इस रिपोर्ट की माने तो हाल ही में कपल की फैमिली गुरुग्राम के एक होटल में पहुंची है जहां फूड टेस्टिंग का किया गया। जी हां, मिली जानकारी के मुताबिक कपल ने गुरुग्राम के The Leela Ambience Gurugram Hotel में फंक्शन को इंजॉय करने वाले हैं और इस दौरान बॉलीवुड से लेकर राजनीति तक के दिग्गज चेहरे नजर आने वाले हैं।

रिसेप्शन फंक्शन में हुआ बड़ा बदलाव

मिली जानकारी के मुताबिक कपल अक्टूबर में शाही शादी करने वाले हैं और फैमिली इसकी तैयारी में जुट चुकी है। वहीं शादी के बाद गुरुग्राम में रिसेप्शन को लेकर लोग काफी एक्साइटेड हैं। पहले कहा जा रहा था कि परिणीति और राघव दो ग्रैंड रिसेप्शन देंगे जो एक दिल्ली तो दूसरा मुंबई में होगा लेकिन अब यह खबर आ रही है कि कपल ने प्लान को चेंज करते हुए सिर्फ एक रिसेप्शन देने की तैयारी कर ली है।

यह है पूरा मामला

रिपोर्ट की माने तो शुक्रवार को 7 बजे गुरुग्राम के इस होटल में चोपड़ा फैमिली और चड्ढा फैमिली को पहुंचना था लेकिन किसी कारणवश यह कार्यक्रम 9 बजे के लिए स्थगित कर दिया गया। इस दौरान एक महिला मैनेजर मौजूद रही जो फूड्स सेशन के दौरान फैमिली के बदले मौजूद थी। वहीं लगभग 9:45 पर कपल की फैमिली पहुंची और फिर फूड सेशन कंप्लीट किया गया। बता दें कि हाल ही में 13 मई की कपल इंगेजमेंट हुई थी और उसके बाद लोगों की नजरें उनकी शादी पर है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026