---Advertisement---

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding: उदयपुर एयरपोर्ट पर दुल्हा और दुल्हन को मिला बड़ा सरप्राइज़, इस खास अंदाज़ में हुआ स्वागत

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding: परिणिती और राघव अपनी उदयपुर वेडिंग को लेकर काफ़ी चर्चा में हैं। वहीं ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार दोनों अपनी रॉयल वेडिंग के लिए उदयपुर पहुंच चुके हैं जहां उनका भव्य तरीक़े से स्वागत किया गया है।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 22, 2023 12:33 अपराह्न | Updated: सितम्बर 22, 2023 1:43 अपराह्न

Instagram
Follow Us
---Advertisement---

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding: पिछले कुछ महीनों से परिणिती चोपड़ा और राघव चड्ढा उदयपुर में होने वाली अपनी शादी को लेकर फैंस और मीडिया के बीच चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों की शादी उदयपुर के लीला पैलेस में होने जा रही है जिसको लेकर तैयारियां भी लगभग पूरी हो चुकी हैं। वहीं अब परिणिती और राघव के लिए उदयपुर एयरपोर्ट पर एक खास सरप्राइज़ का आयोजन किया गया है जिससे अब दोनों की शादी की खबर की पुष्टि हो गई है। 

उदयपुर एयरपोर्ट के बाहर हुई Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding की पुष्टि 

दरअसल शुक्रवार को Parineeti Chopra और Raghav Chadha 24 सितंबर को होने जा रही अपनी शादी के लिए उदयपुर के लिए रवाना हुए हैं। इस दौरान दोनों को दिल्ली एयरपोर्ट पर देखा गया जहां परिणिती लाल रंग के खूबसूरत जंपसूट में नज़र आ रहीं थीं। वहीं राघव काले रंग की टी-शर्ट और जीन्स में दिखाई दिये। इसी बीच सोशल मीडिया पर उदयपुर एयरपोर्ट के बाहर की एक वीडियो सामने आई है। इस वीडियो में एयरपोर्ट के बाहर एक बड़ा बैनर लगा है जिसपर बड़े-बड़े अक्षरों में ‘उदयपुर में आपका स्वागत है परिणिती और राघव’ लिखा है। वहीं इसके साथ ही एयरपोर्ट के बाहर लाल और पीले कपड़े पहने बैंड वाले भी दिख रहे हैं। 

उदयपुर पहुंचे Parineeti Chopra के माता-पिता 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Parineeti Chopra के माता-पिता और उनका भाई उदयपुर पहुंच चुके हैं। तीनों को 22 सितंबर को उदयपुर एयरपोर्ट पर देखा गया। इस बीच होने वाले दुल्हा और दुल्हन भी एयरपोर्ट पर दिखे, लेकिन अलग-अलग। सबसे पहले उदयपुर एयरपोर्ट पर होने वाले दुल्हेराजा Raghav Chadha चेहरे पर मुस्कान लिए नज़र आए। उन्होंने हाथ हिलाकर वहां मौजूद भिड़ का अभिवादन किया और फिर अपनी गाड़ी में बैठकर होटल के लिए रवाना हो गए। फिर परिणिती एयरपोर्ट से बाहर निकलती दिखीं जिनके चेहरे पर ख़ुशी साफ़ झलक रही थी। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026