---Advertisement---

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding: क्या परिणिती-राघव ने शादी में आलिया-रणबीर को किया कॉपी?

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding: परिणीती चोपड़ा और राघव चड्ढा अपनी शादी की तस्वीरों में बेहद खूबसूरत लग रहे थे। इसी बीच कुछ लोग दोनों के लुक पर सवाल उठाते हुए उनपर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का वेडिंग लुक कॉपी करने के आरोप लगा रहे हैं।

Avatar of Sparsh

By: Sparsh

Published: सितम्बर 25, 2023 7:27 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding: परिणिती चोपड़ा और राघव चड्ढा, जिन्हें उनके फैंस ‘रागनीति’ कहते हैं, आख़िरकार आधिकारिक तौर पर पति-पत्नि बन चुके हैं। दोनों 24 सितंबर को उदयपुर में शादी के बंधन में बंध चुके हैं। वहीं सोमवार को कपल ने अपनी शादी की तस्वीरें भी अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी हैं। इन तस्वीरों में राघव और परिणिती सफेद रंग के जोड़े में नज़र आ रहे हैं जिसकी तुलना लोग अब आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी से कर रहे हैं। 

परिणिती और राघव की क्यों हुई आलिया और रणबीर से तुलना 

हाल ही में शादी के बंधन में बंधे परिणिती और राघव ने भी आलिया और रणबीर की तरह अपनी शादी की थीम ‘सफ़ेद’ रखी थी। उनके कपड़ों के रंग से लेकर जयमाला तक सब कुछ आलिया और रणबीर की शादी से मिलता-जुलता था। दुल्हन के आउटफ़िट की बात करें तो आलिया ने अपनी शादी पर सफेद रंग की साड़ी पहनी थी जिसपर गोल्डन धागों से सुंदर कढ़ाई की गई थी। वहीं परिणिती की बात करें तो अभिनेत्री ने अपनी उदयपुर वेडिंग के लिए सफेद रंग का सिक्विन वर्क वाला बेहद खूबसूरत लहंगा पहना था जिसमें वह एकदम परी लग रही थीं। आपको बता दें कि दोनों अभिनेत्रियों ने अपनी वेडिंग आउटफ़िट के लिए डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा का डिज़ाइन किया आउटफ़िट पहना। 

जयमाला से लेकर दुल्हे के आउटफ़िट की भी हुई चर्चा

इसके साथ ही राघव की शेरवानी की तुलना भी लोग रणबीर के आउटफ़िट से कर रहे हैं। कोई लोगों का ऐसा मानना है कि राघव और रणबीर के लुक में बहुत ज़्यादा अंतर नहीं था। दोनों का शेरवानी लगभग एक जैसी ही थी। वहीं शादी की जयमाला के डिज़ाइन को लेकर भी लोग दोनों कपल्स के बीच समानता बता रहे हैं। दरअसल Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding की तस्वीरों में दोनों के गले में एक सफेद और हरे रंग की जयमाला दिख रही है। ऐसी ही जयमाला आलिया और रणबीर ने अपनी शादी में एक दूसरे के पहनाई थी।

इसी को लकेर कुछ लोग जहां परिणीती चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की तस्वीरों को पसंद कर रहे हैं। तो वहीं कुछ उनकी तस्वीरों पर कमेंट करके उनपर आलिया-रणबीर की शादी को कॉपी करने का आरोप लगा रहे हैं। खैर, अब वजह चाहे जो भी हो मगर यह तो सभी मानेंगे की परिणिती और राघव दोनों अपनी शादी पर बहुत प्यारे लग रहे थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Sparsh

Sparsh

Hi, I’m Sparsh, and I write about technology, entrepreneurship, entertainment , and emerging digital trends.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ek Din Trailer

अप्रैल 16, 2026

Salman Khan

अप्रैल 16, 2026

Kartik Aaryan

अप्रैल 16, 2026

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 28

अप्रैल 16, 2026

Samay Raina

अप्रैल 16, 2026

Ranbir Kapoor

अप्रैल 16, 2026

Leave a Comment