---Advertisement---

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding: ये है कपल की बिग फ़ैट पंजाबी फ़ैमिली, शादी से पहले यहां जानिए पूरी डीटेल

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding: परिणिती चोपड़ा और राघव चड्ढा दोनों ही पंजाबी परिवार से आते हैं। जहां परिणिती पेशे से एक्ट्रेस हैं तो दूसरी ओर राघव पेशे से एक राजनेता हैं। वहीं जितनी ख़ूबसूरत दोनों की जोड़ी है उतनी ही खूबसूरत दोनों की फ़ैमिली भी है। आज हम आपको दोनों की इसी प्यारी फ़ैमिली से मिलवाने जा रहे हैं।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 23, 2023 11:59 पूर्वाह्न

Instagram
Follow Us
---Advertisement---

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding: परिणिती चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी इन दिनों पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों की शादी को लेकर अब तक कई खबरें सामने आ चुकी हैं जिनमें उनके आउटफ़िट से लेकर होटल में मेहमानों के कमरों की सजावट तक का खुलासा हो चुका है। वहीं आज हम आपको होने वाले दुल्हा और दुल्हन के परिवार के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए 24 सितंबर को होने वाली परिणिती और राघव की ड्रीम वेडिंग से पहले हम आपको दोनों के परिवार से मिलवाते हैं। 

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding से पहले यहां जानें दोनों के परिवार की पूरी डीटेल

ये है Parineeti Chopra की हैप्पी फैमिली

परिणिती और राघव को तो हर कोई जानता है मगर इन दोनों के परिवारों को बहुत कम लोग जानते हैं। तो चलिए सबसे पहले आपको Parineeti Chopra के परिवार से मिलवाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ परिणिती के परिवार में उनके पिता, जिनका नाम पवन चोपड़ा है, एक बिज़नेसमैन हैं। उनके बिज़नेस के बारे में ऐसा कहा जाता है कि वह अंबाला कैंट में भारतीय सेना को सामान की सप्लाई करते हैं। 

परिणिती की मां की बात करें तो उनका नाम रीना चोपड़ा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रीना चोपड़ा का जन्म सिंगापुर में हुआ था और उनका बचपन केन्या में गुज़रा था। रीना पेशे से एक कलाकार हैं और पवन चोपड़ा से उनकी मुलाक़ात एक म्यूज़िकल कॉन्सर्ट के दौरान हुई थी। वहीं परिणिती के 2 छोटे भाई भी हैं, जिनका नाम सहज और शिवांग है। परिणिती इन दोनों की बड़ी बहन हैं, उनसे छोटे सहज पेशे से अपना स्टार्टअप चलाते हैं और उनका सबसे छोटा भाई शिवांग पेशे से डॉक्टर है। 

ये है Raghav Chadha की पंजाबी फ़ैमिली 

परिणिती की तरह ही Raghav Chadha भी एक पंजाबी परिवार से आते हैं। जहां परिणिती के परिवार में पांच लोग हैं तो वहीं राघव के परिवार में तीन लोग हैं। इनमें सबसे पहले उनकी मां अल्का चड्ढा आती हैं जो एक गृहिणी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ राघव का अपनी मां से बहुत ज़्यादा लगाव है। वहीं उनके पिता का नाम सुनील चड्ढा है जो पेशे से दिल्ली के एक बिज़नेसमैन हैं। इसके बाद राघव की एक बड़ी बहन है जिनका नाम अल्का चड्ढा है जो पेशे से एक चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elvish Yadav

मार्च 1, 2026

US-Israel Iran War

मार्च 1, 2026

Suniel Shetty

मार्च 1, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 2

मार्च 1, 2026

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding

मार्च 1, 2026

Sonal Chauhan

मार्च 1, 2026