---Advertisement---

Parineeti Chopra ने शादी से पहले लाल लहंगे में दिखाई पावर ऑफ लव, फैंस ने कहा ‘एक सच्ची परी’

Parineeti Chopra जल्द ही सांसद और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ शादी करने वाली हैं। वहीं अभिनेत्री ने ब्राइडल एशिया के साथ एक फोटोशूट किया है जिसमें वह दुल्हन का लिबास पहने नज़र आ रही हैं। उनका यह फोटोशूट फैंस को काफ़ी पसंद आ रहा है।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: अगस्त 26, 2023 10:56 पूर्वाह्न

Parineeti Chopra
Follow Us
---Advertisement---

Parineeti Chopra: अभिनेत्री परिणिती चोपड़ा, जो इन दिनों राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के साथ अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं, दुल्हन के लिबास में नज़र आईं। अभिनेत्री हाल ही में ब्राइडल एशिया के साथ किये एक फोटोशूट में लाल रंग के ब्राइडल आउटफ़िट में दिखीं। उनका यह नया लुक लोगों को बेहद पसंद आ रहा है और वह सभी अभिनेत्री की तारीफ़ कर रहे हैं। 

ब्राइड बनीं Parineeti Chopra

Parineeti Chopra के इस नए फोटोशूट में अभिनेत्री ने लाल रंग के कई अलग-अलग आउटफ़िट्स पहने हैं जिसमें कोट पैंट सेट, प्लाज़ो सेट और एक खूबसूरत ब्राइडल लेहंगा शामिल है। अपने इस फोटोशूट की कई तस्वीरें अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की। अभिनेत्री द्वारा शेयर की गई पहली तस्वीर में वह लाल रंग का ख़ूबसूरत टू-पीस सेट पहने दिख रही हैं। इस टू-पीस सेट में एक लाल रंग के क्रॉप टाप के साथ लाल रंग की ही पैंट और जैकेट है। पैंट और टॉप पर हल्का स्टोन वर्क किया गया है। वहीं जैकेट पर हेवी स्टोन वर्क से कढ़ाई की हुई है। 

दूसरे आउटफ़िट में परिणिती ने एक सिंपल मगर डिज़ाइनर प्लाज़ो सेट पहना है जिसमें एक कोट स्टाइल टॉप के साथ प्लाज़ो पैंट है। इस आउटफ़िट में भी अभिनेत्री बेहद खूबसूरत लग रही हैं। मगर इनमें से अभिनेत्री का जो लुक सबसे ज़्यादा वाहवाही बटोर रहा है वह है उनका ब्राइडल लुक। इसमें अभिनेत्री एक लाल रंग के खूबसूरत शादी के जोड़े में नज़र आ रही हैं। यह खूबसूरत ब्राइडल आउटफ़िट डिज़ाइनर ईक्षा द्वारा डिज़ाइन किया गया है। इस पूरे लहंगे पर खूबसूरत स्टोन वर्क किया गया है। वहीं इसके ब्लाउज़ पर भी स्टोन्स की बेहद सुंदर डिटेलिंग की गई है। इतना ही नहीं इस लहंगे के साथ एक शॉर्ट जैकेट भी है जिसपर ब्लाउज़ और स्कर्ट की तरह ही हेवी स्टोन वर्क है। 

परिणीति के नए फोटोशूट की फैंस ने की तारीफ़ 

बता दें कि Parineeti Chopra का यह अंदाज सोशल मीडिया पर काफ़ी धूम मचा रहा है। लोग अभिनेत्री के लुक पर से अपनी नज़रें नहीं हटा पा रहे हैं । एक यूज़र ने अभिनेत्री की तस्वीरों के नीचे कमेंट किया “बहुत खूबसूरत”। दूसरे ने लिखा “उन हीरों की तरह चमक रही हो”। तीसरे ने कमेंट किया “लाल आपका रंग है”। एक और ने लिखा “एक सच्ची परी”। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026