---Advertisement---

होने वाले दुल्हे Raghav Chadha संग ब्लू कलर में ट्विन करती नजर आई Parineeti Chopra, बॉन्डिंग देख दिल हार रहे फैंस

Raghav Chadha Parineeti Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा बहुत जल्द आप सांसद राघव चड्ढा संग शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। दरअसल 13 मई को दिल्ली में परिणीति और राघव की सगाई हुई थी जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। लोग अब इस कपल की शादी का इंतजार कर ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 11, 2023 1:30 अपराह्न

Raghav Chadha Parineeti Chopra
Follow Us
---Advertisement---

Raghav Chadha Parineeti Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा बहुत जल्द आप सांसद राघव चड्ढा संग शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। दरअसल 13 मई को दिल्ली में परिणीति और राघव की सगाई हुई थी जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। लोग अब इस कपल की शादी का इंतजार कर रहे हैं और ऐसे में दोनों को कई दफा साथ में स्पॉट किया गया है। दरअसल रिपोर्ट की माने तो शादी की तैयारी में जुटे ये कपल एक दूसरे से मुलाकात करते हैं और अक्सर सपोर्ट भी होते हैं। इस बीच एक बार फिर एक्ट्रेस को मंगेतर संग एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया और यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

इस अंदाज में नजर आए परिणीति और राघव

वायरल हो रहे इस वीडियो की बात करें तो व्हाइट टैंक टॉप के साथ एक्ट्रेस ने ब्लू को-आर्ड ड्रेस को कैरी किया है जिसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। ब्लैक चश्मा और ओपन हेयर स्टाइल में परिणीति का स्टाइल देखने लायक है। इस लुक को उन्होंने व्हाइट स्नीकर्स से कंप्लीट किया है। वहीं राघव चड्ढा चेक ब्लू शर्ट और नीली पेंट में नजर आ रहे हैं और हमेशा की तरह उनका अंदाज वाकई काफी अलग है। दोनों के बीच की कैमिस्ट्री देखने लायक है और वे एक साथ जबरदस्त नजर आ रहे हैं। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।

शादी की तैयारियां जोरों पर

कपल के बीच की बॉन्डिंग देखने लायक है और वह एक साथ जबरदस्त केमिस्ट्री शेयर करते हुए नजर आते हैं।गौरतलब है कि यह खबर सुर्खियों में है कि राघव और परिणीति इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं। फिलहाल इसकी तारीख की घोषणा तो नहीं की गई है लेकिन कहा जा रहा है कि दोनों परिवारों की तरफ से तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है। कपल को कुछ समय पहले राजस्थान में स्पॉट किया गया था। यह खबर आई थी कि वे वेडिंग वेन्यू की तलाश में है लेकिन अब खबर आ रही है की शादी धूमधाम से दिल्ली में ही होगी।

लव स्टोरी है काफी ड्रीमी

अगर इन दोनों की लव स्टोरी की बात करें तो कहा जा रहा है कि कुछ ही देर की मुलाकात में दोनों एक दूसरे से प्यार कर बैठे थे। हालांकि यह भी खबर सामने आई है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चढ़ा एक ही कॉलेज में लंदन में पढ़ कर रहे थे और ऐसे में दोनों की जान पहचान वहीं पर हुई थी। हालांकि दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत पिछले साल ‘चमकीला’ की शूटिंग के दौरान हुई थी जब राघव उनसे मिले थे और इसी दौरान दोनों ने शादी का फैसला कर लिया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026