---Advertisement---

Parineeti-Raghav wedding: संगीत सेरेमनी में खूब थिरके मेहमान, वीडियो में इस सिंगर ने सजाई महफिल

Parineeti Raghav wedding: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की प्री वेडिंग फंक्शंस की झलक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसमें सिंगर नवराज हंस स्टेज परफॉर्मेंस देते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में उनकी झलक और एक्साइटमेंट देख लोग और भी बेकरार हो गए हैं। वीडियो को कई सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। फिलहाल आज होने वाली शादी पर लोगों की निगाहें हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 24, 2023 10:49 पूर्वाह्न

Parineeti Raghav wedding
Follow Us
---Advertisement---

Parineeti Raghav wedding: आप नेता राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा आज शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। कपल की ग्रैंड वेडिंग पर लोगों की निगाहें हैं और इसकी झलक को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं संगीत सेरेमनी का आयोजन किया गया जिसमें बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक नेताओं तक का जमावड़ा देखने को मिला। इस खास मौके पर कई वीवीआईपी मेहमान शामिल हुए। वहीं अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है जिसमें संगीत सेरेमनी की झलक सामने आई है। इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और ताबड़तोड़ शेयर भी कर रहे हैं। सेरेमनी से इस झलक को देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

इस सिंगर ने लगाया तड़का

वायरल हो रहे इस वीडियो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि सिंगर नवराज हंस स्टेज परफॉर्मेंस दे रहे हैं।उनका क्रेज किस कदर संगीत सेरेमनी में तड़का लगाने के लिए काफी है। इस दौरान वह ‘दिल चोरी साड्डा’ गाने से महफिल को सजा रहे हैं। वहीं लोग और भी झलक देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस वीडियो को देख लोग काफी बेताब है और यह सच है कि इस ग्रैंड वेडिंग पर सबकी निगाहें हैं।

पहुंच चुके हैं वीआईपी मेहमान

गौरतलब है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी नो मोबाइल पॉलिसी के तहत हो रही है। शादी और प्री वेडिंग फंक्शंस की फोटोज या वीडियो मिलना वाकई काफी मुश्किल होने वाला है। ऐसे में यह झलक लोगों को एक्साइटेड करने के लिए काफी है। बीते दिन इस वेडिंग फंक्शन को एंजॉय करने के लिए पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान सहित दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के अलावा भाग्यश्री और एक्टर शैलेश लोढ़ा को स्पॉट किया गया था।

आज होने वाली शादी को लेकर फैंस को है इंतजार

करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों के बीच आज प्रियंका चोपड़ा और डॉक्टर चड्ढा एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। सोशल मीडिया पर वेडिंग वेन्यू से कई वीडियो चर्चा में है जिसमें उदयपुर में लीला पैलेस जगमगाता हुआ नजर आ रहा है। वहीं आज होने वाली शादी को लेकर लोग इंतजार कर रहे हैं कि आखिर दुल्हन के रूप में परिणीति चोपड़ा कैसी दिखती है। वहीं किस डिजाइनर के रंग को चुनती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Raha Kapoor

नवम्बर 6, 2026

Viral Video

नवम्बर 5, 2026

Nagpur Viral Video

नवम्बर 5, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 5, 2026

Anurag Dhanda

नवम्बर 5, 2026

Delhi Viral Video

नवम्बर 5, 2026