---Advertisement---

Parineeti-Raghav की ग्रैंड Wedding के लिए पहुंचने लगे मेहमान, क्या बहन की शादी को मिस करेंगी प्रियंका चोपड़ा

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में शामिल होने के लिए मेहमानों के आने आना शुरू हो गया है। उदयपुर से कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं जिसमें बॉलीवुड से लेकर टीवी सितारे तक नजर आ रहे हैं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि यह वेडिंग काफी ग्रैंड होने वाली है। वहीं प्रियंका चोपड़ा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है और कहा जा रहा है कि वह शादी में शामिल नहीं हो पाएंगी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 22, 2023 5:52 अपराह्न

Parineeti-Raghav
Follow Us
---Advertisement---

Parineeti-Raghav Wedding: परिणीति चोपड़ा राघव चड्ढा की शादी फिलहाल काफी लाइमलाइट में है। दोनों 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं लेकिन उदयपुर में मानो जश्न का माहौल शुरू हो गया है। दरअसल एयरपोर्ट पर मेहमानों के आने का सिलसिला जारी है और सोशल मीडिया पर वीडियो काफी लाइमलाइट में है। जहां पहले परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को स्पॉट किया गया वहीं अब मेहमानों को भी स्पॉट किया जा रहा है। ऐसे में कपल के खास दिन पर कई बॉलीवुड सितारे भी नजर आने वाले हैं और यह स्टार स्टड वेडिंग पर लोगों की निगाहें टिक गई।

मेहमान पहुंचे उदयपुर

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा फ्रेम शैलेश लोढ़ा परिणीति की शादी में शिरकत करने के लिए उदयपुर पहुंचे हैं। इस दौरान वह पैपराजी से खास अंदाज में रूबरू होते हैं।

वहीं एक और वीडियो में भाग्यश्री अपने पति के साथ इस ग्रैंड वेडिंग में शामिल होने के लिए पहुंची। फिल्हाल इस वीडियो को देख लोग और एक्साईटेड हो रहे हैं।

प्रियंका शादी को करेंगी मिस

वहीं रिपोर्ट की माने तो अपनी बहन की शादी को प्रियंका चोपड़ा मिस कर देंगी। दरअसल एक रिपोर्ट में यह कहा जा रहा है कि रविवार को वह शादी में शिरकत करने के लिए शामिल नहीं हो पाएगी क्योंकि उनके पास पहले से कमिटमेंट और बिजी प्रोजेक्ट हैं। हालांकि इस बारे में कोई भी आधिकारिक पुष्टि तो नहीं की गई है लेकिन यह देखना दिलचस्प होने वाला है। पहले कहा जा रहा था कि निक जोनस इस शादी में शामिल नहीं होंगी लेकिन अब प्रियंका को लेकर भी यह खबर आ रही है।

इस दिन शादी करेंगे राघव और परिणीति

वहीं होने वाले दूल्हा और दुल्हन भी अपने खास दिन को और भी मजेदार बनाने के लिए उदयपुर पहुंच चुके हैं। जहां परिणीति चोपड़ा को रेड को-आर्ड सेट में स्कार्फ को स्टाइल कर देखा गया था। वहीं डैशिंग लुक में राघव चढ़ा भी नजर आए थे। बता दें कि प्री वेडिंग फंक्शन 23 सितंबर से शुरू हो रहे हैं वहीं 24 सितंबर को दोनों सात फेरे लेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 12

अक्टूबर 14, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 14, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 14, 2026

Aneet Padda

अक्टूबर 14, 2026

Kidney Health

अक्टूबर 14, 2026

Sidharth Malhotra

अक्टूबर 13, 2026