---Advertisement---

Parineeti-Raghav Wedding: कुंदन हार और कलीरों से परिणीति ने वेडिंग लुक को बनाया खास, पर्ल व्हाइट ड्रेस में कपल ने लूटी महफिल

Parineeti-Raghav Wedding: परिणीति चोपड़ा शादी के बंधन में बंध चुकी है और उन्होंने वेडिंग की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को खास ट्रीट दी है। इन फोटोज को देखने के बाद फैंस काफी इंप्रेस है और सोशल मीडिया पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। कहने में दो राय नहीं है कि उनका यह सिंपल और रॉयल स्टाइल किसी को भी इंप्रेस करने के लिए काफी है।

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: सितम्बर 25, 2023 4:56 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Parineeti-Raghav Wedding: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी हो चुकी है और आखिरकार दोनों की तस्वीरें भी आ चुकी हैं। जहां इससे पहले शादी के बाद की तस्वीर काफी सुर्खियों में थी वहीं अब दोनों की वेडिंग तस्वीर काफी वायरल हो रही है। कहने में दो राय नहीं है कि परिणीति चोपड़ा अपने खास दिन पर बला की खूबसूरत नजर आ रही थी। एक्ट्रेस के इस लुक को देखने के बाद लोगों की बोलती बंद हो गई है। खास बात यह है की परिणिति और राघव की तस्वीर देख लोगों के होश उड़ गए हैं। आइए देखते हैं खास दिन पर परिणीति और राघव ने किस तरह खुद को दिया खास लुक।

ड्रीमी वेडिंग लुक को देख लोग हुए एक्साइटेड

शादी के मौके पर परिणीति चोपड़ा ने पर्ल व्हाइट गोल्डन शेड में लहंगे को कैरी किया था। वहीं एक्ट्रेस के ब्लाउज पर राघव लिखा है। एक्ट्रेस ने अपने लुक को ग्रीन कुंदन रानी हार और मैचिंग ज्वैलरी से कंप्लीट किया। उनका मांग टीका उनके लुक को और भी परफेक्ट बनाने के लिए काफी है। एक्ट्रेस ने सिंपल इयररिंग्स को चुना वहीं लहंगे के कलर से अलग पिंक चूड़ा से स्टाइल किया। मिनिमल मेकअप और सिंपल अंदाज उनकी खूबसूरती को बयां करने के लिए काफी है वहीं कलीरें काफी अलग और खास है। एक्ट्रेस के इस ड्रेस को मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है।

शादी पर डैशिंग दिखे राघव

राघव के लुक की बात करें तो उन्होंने अपने लेडी लव को मैच करते हुए शेरवानी को कैरी किया और उनका यह पगड़ी स्टाइल उन्हें और भी डैशिंग लुक देने के लिए काफी है। रिपोर्ट की माने तो राघव के इस ड्रेस को उनके मामा पवन सचदेव ने स्टाइल किया है। वह अपने लेडी लव को ट्विन कर रहे हैं।

फोटोज शेयर कर कपल हुए इमोशनल

परिणीति ने फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “नाश्ते की मेज पर पहली बातचीत से हमारे दिल को पता चल गया। लंबे समय से इस दिन का इंतजार कर रहे थे। आखिरकार मिस्टर और मिसेज बनने का सौभाग्य मिला। एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते थे हमारा हमेशा के लिए अब शुरू होता है। इन फोटो को देख फैंस काफी एक्साइटेड है और कपल पर प्यार लुटा रहे हैं।

हमेशा के लिए एक हुए परिणीति और राघव

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर फैंस को खास ट्रीट दी है। कहने में दो राय नहीं है कि इस ड्रीमी वेडिंग सेरेमनी से ये तस्वीरें किसी को भी इंप्रेस करने के लिए काफी है। बीज कलर की ड्रेस में परिणिति की खूबसूरती देखने लायक है। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा अब शादीशुदा हो चुके हैं और वे एक इंटिमेट सेरेमनी में उदयपुर के लीला पैलेस में शादी के बंधन में बंधे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026

Leave a Comment