---Advertisement---

Parineeti-Raghav Wedding में नहीं आएंगे जीजा निक? फंक्शन के लिए आखिर कब तक प्रियंका आएंगी भारत

Parineeti Raghav wedding: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में शामिल होने के लिए देसी गर्ल आखिर कब तक भारत आएंगी। इस बात पर लोगों की नजर है। पहले यह कहा जा रहा था कि प्रियंका शादी में शामिल होने के लिए कुछ समय पहले ही भारत आ जाएंगी। अब बिजी शेड्यूल होने की वजह से वह और मौके पर उदयपुर पहुंचेंगी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 20, 2023 2:18 अपराह्न

Parineeti-Raghav Wedding
Follow Us
---Advertisement---

Parineeti-Raghav Wedding: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी को लेकर लोगों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। लोगों की निगाहें होने वाली दुल्हनिया की बहन प्रियंका चोपड़ा पर है। लोग यह जानने के लिए बेताब है कि आखिर कब तक देसी गर्ल भारत आ जाएंगी। अपनी बहन की शादी के लिए एक्ट्रेस तैयारियों में जुट चुकी हैं लेकिन व्यस्त होने की वजह से वह मौके पर एंट्री मारेंगी। देसी गर्ल का भारत में स्वागत करने के लिए उनके परिवार तैयार हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि आखिर कब वह परिणीति की शादी में शामिल होने के लिए पहुंचती हैं।

आखिर कब तक प्रियंका आएंगी भारत

मिली जानकारी के मुताबिक काम में व्यस्त होने की वजह से प्रियंका चोपड़ा अब बहन की शादी में नहीं पहुंच पाई है लेकिन वह 23 सितंबर को भारत आ जाएंगी। रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका अपनी बेटी मालती के साथ इस फैमिली फंक्शन को एंजॉय करने के लिए पहुंचेंगी। बताया जा रहा है कि प्रियंका भारत आकर सीधे उदयपुर के लिए रवाना होंगी। इससे पहले प्रियंका परिणीति चोपड़ा की इंगेजमेंट पार्टी में भी नजर आई थी और इस दौरान निक जोनस गायब रहे थे। ऐसे में देखना दिलचस्प है कि क्या इस बार अपनी साली की शादी में जीजा नजर आते हैं।

क्या निक जोनस आएंगे शादी में

वहीं मिली जानकारी के मुताबिक निक जोनस अपने काम को पूरा कर परिणीति चोपड़ा की शादी में शामिल होने की कोशिश में जुटे हुए हैं। वह इस फंक्शन में शिरकत करने की पूरी कोशिश करेंगे लेकिन काम और बिजी शेड्यूल होने की वजह से शायद वह परिणीति की शादी को मिस कर सकते हैं। फिलहाल इस बारे में कुछ भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अब यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि क्या प्रियंका के साथ परिणीति की शादी में शामिल होने के लिए पहुंचते हैं।

इस ग्रैंड शादी का है लोगों को इंतजार

जहां तक परिणीति और राघव की शादी की बात करें तो 23 सितंबर से दोनों की प्री वेडिंग फंक्शन शुरू होने वाली हैं। 24 सितंबर को दोनों एक दूसरे के हमेशा के लिए हो जाएंगे वहीं 30 सितंबर को कपल रिसेप्शन पार्टी भी देने वाले हैं। मोस्ट डिमांडेड कपल उदयपुर के लीला पैलेस में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों की मौजूदगी में दोनों हमेशा के लिए एक हो जाएंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Diljit Dosanjh

मई 2, 2026

Hrithik Roshan

मई 2, 2026

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 15

मई 2, 2026

Raja Shivaji, Ek Din Box Office Collection Day 1

मई 2, 2026

King

मई 1, 2026

The Great Indian Kapil Show

मई 1, 2026