---Advertisement---

Pathaan Box Office Collection: पठान के चौथे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से हिला बॉलीवुड, 200 करोड़ रूपए का आंकड़ा किया पार

Pathaan Box Office Collection: अपनी एक्टिंग और एक्शन से सभी का दिल जीतने वाले बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने 4 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी ही है। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पठान’ बॉक्स ऑफिस पर दिन प्रतिदिन नए-नए रिकॉर्ड बनाए जा रही है। इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद के निर्देशक ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जनवरी 29, 2023 9:52 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Pathaan Box Office Collection: अपनी एक्टिंग और एक्शन से सभी का दिल जीतने वाले बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने 4 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी ही है। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पठान’ बॉक्स ऑफिस पर दिन प्रतिदिन नए-नए रिकॉर्ड बनाए जा रही है। इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद के निर्देशक में बनाया गया है जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म के मुख्य किरदारों की बात की जाए तो, शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण मेन लीड में नजर आएंगे वहीं विलेन के रूप में जॉन अब्राहम को चुना गया है।

फिल्म का कुल कलेक्शन 210 करोड़ रूपए

बड़े पर्दे पर यह फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हुई थी। अपने ओपनिंग डे पर यह फिल्म सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है। वहीं अब इस फिल्म के चौथे दिन के कलेक्शन भी सामने आ गए हैं। 4 साल बाद शाहरुख खान ने पठान के जरिए एक बादशाह की तरह बड़े पर्दे पर वापसी की है। पहले दिन धमाल मचाने के बाद दूसरे दिन यानी 26 जनवरी को भी पठान ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। इसी के साथ तीसरे दिन पठान का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन नीचे आता हुआ दिख रहा था लेकिन चौथे दिन कम बैक करते हुए पठान ने 50 करोड़ का कलेक्शन किया है। अभी तक फिल्म का कुल कलेक्शन 210 करोड़ रूपए हो गया है और इसके वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात की जाए तो, ‘पठान’ ने अभी तक करीबन 400 करोड़ रुपए कमाए हैं।

Also Read: ब्रेन ट्यूमर के चलते Rakhi Sawant की मां का निधन, टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल में ली अंतिम सांस

इन फिल्मों को पछाड़ा

इस फिल्म में शाहरुख खान एक रॉ एजेंट की भूमिका निभा रहे हैं वही जॉन अब्राहम विपक्ष का किरदार निभाते हुए नजर आए। इस फिल्म में दीपिका शाहरुख को शाहरुख खान का लव इंटरेस्ट के रूप में दिखाया गया है। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की इस फिल्म को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं और यही कारण है इस फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई का। अपनी छप्पड़ फाड़ कमाई से 4 दिनों में ‘पठान’ ने हैप्पी न्यू ईयर, थ्री इडियट्स, एक था टाइगर, सूर्यवंशी, हाउसफुल 4, बाजीराव मस्तानी, रेस 3, दबंग 2 जैसी फिल्मों को पछाड़ दिया है।

Also Read: पारंपारिक साड़ी के साथ माथे पर टीका और हाथों में मेहंदी, Athiya Shetty के इस लुक को जरूर करें कॉपी

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026