---Advertisement---

Pati Patni Aur Panga में शादी! मिलिंद चंदवानी और Avika Gor के जश्न में तड़का लगाएंगी यह सिंगर, राधे मां की मौजूदगी में आध्यात्मिक होगा माहौल

Pati Patni Aur Panga: पति पत्नी और पंगा में अविका गौर और मिलिंद चंदवानी की शादी के जश्न की शुरुआत होने वाली है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। इसके साथ ही राधे मां और नेहा कक्कर की मौजूदगी भी नजर आने वाली है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 16, 2025 5:32 अपराह्न

Pati Patni Aur Panga
Follow Us
---Advertisement---

Pati Patni Aur Panga: पति पत्नी और पंगा शो को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है जहां एक से बढ़कर एक खूबसूरत जोड़ियां नजर आ रही है। शो की होस्ट सोनाली बेंद्रे और को होस्ट मुनव्वर फारुकी जबरदस्त मस्ती करते हुए दिखाई देते हैं। वहीं Pati Patni Aur Panga में अविका गौर अपने मंगेतर Milind Chandwani के साथ नजर आ रही है। इस सब के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है जहां कहा जा रहा है कि पति पत्नी और पंगा में ही Avika Gor की शादी की रस्म शुरू होने वाली है। यह निश्चित तौर पर हैरान कर देने वाली खबर है।

Radhe Maa से मिलेगा Pati Patni Aur Panga में अविका गौर को आशीर्वाद

Tellychakkar रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि Avika Gor और मिलिंद चंदवानी पति पत्नी और पंगा शो में ही अपनी शादी के जिस्म की शुरुआत करने वाले हैं। जहां उनकी शादी पर फैंस नजरें बनाकर रखे हैं तो अब रियलिटी शो में शादी के कार्ड की झलक दिखाई जाएगी। उत्सव की शुरुआत के दौरान राधे मां की मौजूदगी नजर आएगी। उनके आशीर्वाद से आध्यात्मिक माहौल के साथ शादी के जश्न का आगाज होने वाला है जो Pati Patni Aur Panga शो में ट्रेडिशनल टच देने वाला है।

नेहा कक्कर की आवाज से पति पत्नी और पंगा में अविका गौर की शादी होगी स्पेशल

वहीं Pati Patni Aur Panga मेकर्स इस बात में कोई कमी नहीं रहने देंगे कि फैंस ही नहीं दूल्हा दुल्हन की जोड़ी यानी Avika Gor और Milind Chandwani भी अपने इस खास दिन को कभी ना भूल पाए। इसके लिए नेहा कक्कर की मौजूदगी भी नजर आएगी जो इस जश्न में तड़का लगाएंगे। संगीत और उत्सव इससे खास क्या ही हो सकता है। यही वजह है कि अविका गौर की शादी पति और पत्नी और पंगा में काफी चर्चा में है।

पति पत्नी और पंगा में जाने से पहले अविका ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि मुझे काफी खुशी हो रही है इस चैनल पर मैंने बालिका वधू से अपने काम की शुरुआत की थी उसी पर लौट रही हूं। ऐसे में उनकी शादी पति पत्नी और पंगा में देखना काफी दिलचस्प होने वाला है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026