---Advertisement---

Pati Patni Aur Woh Do Review: ‘बकवास’ या ‘पैसा वसूल’! आयुष्मान खुराना को 3 लड़कियों के साथ रोमांस करता देख क्या बोली ऑडियंस? जानें फर्स्ट रिव्यू

Pati Patni Aur Woh Do Review: बॉलीवुड में हिट फिल्म की गारंटी देने वाला आयुष्मान खुराना की एक और नई फिल्म पति-पति और वो दो को रिलीज कर दिया गया है। 15 मई को जैसे ही ये रिलीज हुई वैसे ही ऑडियंस की तरफ से रिव्यू आने लगे। इस वीकेंड पर अगर देखने का प्लान कर रहे हैं तो पहले रिव्यू जान लीजिए।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 15, 2026 1:10 अपराह्न

Pati Patni Aur Woh Do Review
Follow Us
---Advertisement---

Pati Patni Aur Woh Do Review: आयुष्मान खुराना एक बार फिर से एक और नई बॉलीवुड कॉमेडी फिल्म लेकर आ गए हैं। ‘पति-पत्नी और वो दो’ 15 मई 2026 को रिलीज हुई। इस फिल्म में वो एक साथ तीन लड़कियों से रोमांस कर रहे हैं। दो बीवियों  और गर्लफ्रेंड के बीच उलझे आयुष्मान को बड़ी स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड थे। ये मजेदार पारिवारिक एंटरटेनर फिल्म है। इस मूवी का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है। आयुष्मान खुराना ,वामिका गब्बी, रकुल प्रीत सिंह और सारा अली खान की केमिस्ट्री को देख फैंस  को कैसा लगा है?  रिलीज के बाद इसके रिव्यू आने लगे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्स एक्स पर यूजर्स क्या लिख रहे हैं चलिए जानते हैं।

Pati Patni Aur Woh Do Review:  ‘बकवास स्क्रिप्ट, बकवास परफॉर्मेंस’

Surajkumarofficial नाम के यूजर ने आयुष्मान खुराना ,वामिका गब्बी, रकुल प्रीत सिंह और सारा अली खान की मूवी ‘पति-पत्नी और वो दो’ के रिव्यू करते हुए एक्स पर लिखा, ‘अगर इनको लगता है कि, ये कॉमेडी है तो इनको कॉमेडी की जीरो नॉलेज है। बकवास स्क्रिप्ट, बकवास परफॉर्मेंस।’

 

‘सारा अली खान फिल्म की असली सरप्राइज हैं’

वहीं, Talkie Talks नाम के एक्स हैंडल पर पति-पत्नी और वो दो के रिव्यू देते हुए लिखा गया है कि, ‘पति पत्नी और वो दो रिलीज़ हो गई है।शुरुआती समीक्षकों का कहना है कि सारा अली खान फिल्म की असली सरप्राइज हैं।किसी ने ऐसा नहीं सोचा था।पहले शो वाले—क्या लगा? टिकट वसूल हुआ?’

 ‘पति पत्नी और वो दो’ रिव्यू  में यूजर ने लिखा,  ‘फिल्म का पहला हाफ अच्छा है’

CineHub ने आयुष्मान खुराना की इस कॉमेडी फिल्म का रिव्यू देते हुए लिखा, ‘पति पत्नी और वो दो’ एक मज़ेदार,  पारिवारिक मनोरंजन फिल्म है जो परिस्थितिजन्य कॉमेडी, अराजकता, ड्रामा और स्टार कास्ट के शानदार अभिनय से भरपूर है!फिल्म का पहला हाफ अच्छा है क्योंकि इसमें ढेर सारे हास्य दृश्य, अराजकता और उतार-चढ़ाव हैं, और इंटरवल का अंत ज़बरदस्त है। हालांकि मुझे लगता है कि पहला हाफ थोड़ा और बेहतर हो सकता था, लेकिन जैसे ही सारा अली खान की एंट्री होती है, फिल्म पूरी तरह से एक मज़ेदार और रोमांचक सफर पर निकल पड़ती है।’

‘एक बेहद मजेदार, तेज रफ्तार वाली सिचुएशनल कॉमेडी है’

‘पति-पत्नी और वो दो’ बॉलीवुड फिल्म का Vishwajit Patil नाम के यूजर ने रिव्यू देते हुए लिखा, ‘एक बेहद मजेदार, तेज रफ्तार वाली सिचुएशनल कॉमेडी है जो शानदार नाटकीय पागलपन में बदल जाती है। यह गलतियों से होने वाली कॉमेडी के पुराने कॉन्सेप्ट को एक बेहद ताज़ा और आधुनिक अंदाज में पेश करती है।’

Pati Patni Aur Woh Do फिल्म की स्टोरी और स्टारकास्ट

‘पति पत्नी और वो दो’ फिल्म पति पत्नी और वो’ फिल्म का सीकक्वल है। मुदस्सर अज़ीज़ के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी , सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह जैसे सितारे हैं। इसके साथ ही विजय राज और तिग्मांशु धूलिया जैसे बड़े कलाकार भी हंसाते दिखे हैं। ये एक फॉरेस्ट ऑफिसर की कहानी है। इसमें अचानक से बीवी के साथ अच्छी जिंदगी जी रहे आयुष्मान खुराना की जिंदगी में दो लड़कियां आ जाती हैं। इनसे प्यार के चक्कर में वो ऐसे उलझते हैं कि, बुरी तरह फंस जाते हैं। ये एक फैमिली फिल्म है। जिसका बजट 60 करोड़ के आस-पास है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Kangana Ranaut

अक्टूबर 11, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026