---Advertisement---

10 साल बाद Pawan Kalyan की तीसरी शादी टूटने से फैंस को झटका, जानिए कौन है ‘पावर स्टार’ की तीनों पत्नियां

Pawan Kalyan: तेलुगु फिल्म के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन कल्याण की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फोलोविंग है। लोग उन्हें किस कदर चाहते हैं इसमें कोई दो राय नहीं है। वहीं अब एक्टर फिल्हाल दो वजहों से चर्चा में हैं जिसमें से एक है पवन का इंस्टाग्राम पर डेब्यू तो दूसरी वजह है ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 5, 2023 2:00 अपराह्न | Updated: जुलाई 5, 2023 3:04 अपराह्न

pawan kalyan
Follow Us
---Advertisement---

Pawan Kalyan: तेलुगु फिल्म के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन कल्याण की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फोलोविंग है। लोग उन्हें किस कदर चाहते हैं इसमें कोई दो राय नहीं है। वहीं अब एक्टर फिल्हाल दो वजहों से चर्चा में हैं जिसमें से एक है पवन का इंस्टाग्राम पर डेब्यू तो दूसरी वजह है तीसरी पत्नी से तलाक। जी हां, रिपोर्ट की माने तो एक्टर अपनी तीसरी पत्नी अन्ना लेजनेवा से अलग हो चुके हैं। इतना ही नहीं रिपोर्ट की माने तो दोनों को पिछले लंबे समय से एक साथ नहीं देता जा रहा है जिसके बाद उनके अलग होने की खबरें लगातार सामने आ रही है। तेलुगु एक्टर की यह तीसरी शादी थी। वही अब लोगों के बीच उनकी निजी जिंदगी काफी सुर्खियों में है। आइए जानते हैं एक्टर की तीनों शादी के बारे में।

जब टूट गई थी पवन की पहली शादी

पवन कल्याण की शादी की बात करें तो उन्होंने पहली शादी 1997 में नंदिनी राम से की थी। दोनों के बीच प्यार भी था और एक दूसरे को काफी पसंद भी कर रहे थे लेकिन अचानक दोनों के बीच अनबन की खबरें आने लगी। कहा जाता है कि नंदनी के साथ शादीशुदा होने के बावजूद पवन रेनू देसाई को डेट करने लगे थे। इतना ही नहीं दोनों खुलेआम एक दूसरे पर प्यार लुटाते हुए नजर आते थे। ऐसे में उनकी रिलेशनशिप की खबरें आने लगी और पवन की शादी टूट गई।

डेट करने के बाद रेनू देसाई संग रचाई दूसरी शादी

इस शादी को टूटने के बाद पवन कल्याण ने 2009 में रेनू देसाई के साथ शादी रचाई। लंबे रिलेशनशिप के बाद दोनों एक दूसरे को हमसफर बनाने का फैसला तो किया लेकिन यह शादी भी ज्यादा दिन नहीं चली और 2012 में दोनों अलग हो गए।

रूस लौट गई है अन्ना

दूसरी शादी टूटने के बाद भी एक्टर ने हार नहीं माना और अपनी जिंदगी में प्यार की तलाश करते रहे। वहीं बाद में उन्होंने 2013 में अन्ना लेजनेवा से तीसरी शादी की। करीब 10 सालों तक चली इस रिश्ते को भी किसी की नजर लग गई और एक बार फिर कपल अलग हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक अन्ना अपने बेटे और बेटी के साथ रूस लौट चुकी हैं। अभी हाल ही में रामचरण और उपासना के बेबी बॉय फंक्शन में भी पवन के साथ अन्ना नजर नहीं आई थी। इसके अलावा भी कई मौके पर दोनों को साथ में नहीं देखा गया जिसके बाद उनके अलग की खबरें आने लगी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gaurav Khanna

मई 4, 2026

Tripti Dimri

मई 4, 2026

Sunita Ahuja

मई 4, 2026

Kangana Ranaut

मई 4, 2026

Raja Shivaji Box Office Collection Day 3

मई 4, 2026

Salman Khan

मई 4, 2026