---Advertisement---

Pawan Kalyan की कंधे की सर्जरी को लेकर इमोशनल हुई पत्नी, जानिए 2 शादी टूटने के बाद कैसे अन्ना कोनिडेला से हुई थी एक्टर की दिलचस्प मुलाकात

Pawan Kalyan: साउथ स्टार के कंधे की सर्जरी के बाद आखिर उनकी तबीयत कैसी है। इस बारे में उनकी पत्नी ने जानकारी दी है लेकिन क्या आपको पता है कि आखिर उनकी लव स्टोरी कैसी रही है। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 16, 2026 11:05 पूर्वाह्न

Pawan Kalyan
Follow Us
---Advertisement---

Pawan Kalyan: आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता की बात करें तो निश्चित तौर पर इस लिस्ट में एक ही नाम सामने आता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं पवन कल्याण की जो फिलहाल मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। दरअसल उनके दोनों कंधों में रोटेटर कफ इंजरी का पता चला है जिसके बाद डॉक्टर ने उनके दाहिने कंधे का ऑपरेशन किया है। वहीं कहा जा रहा है कि अब एक और ऑपरेशन 2 महीने के बाद होगा। इस सबके बीच उनकी पत्नी अन्ना कोनिडाला ने एक पोस्ट के जरिए उनके स्वास्थ्य को लेकर अपडेट देती नजर आई लेकिन क्या आपको पता है कि दो शादी टूटने के बाद आखिर पवन कल्याण की तीसरी शादी क्यों खास है।

क्या हुआ था Pawan Kalyan को परेशानी

रिपोर्ट की माने तो 11 जुलाई को 3.5 घंटे की सर्जरी उनके दाहिने कंधे की हुई थी तो वहीं अब बाए कंधे का ऑपरेशन करीब 2 महीने के बाद किया जाएगा। बुधवार को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने वाले एक्टर पिछले 4 दिनों से डॉक्टर की निगरानी में थे। अब ऐसे में जब वे घर लौटे तब उनकी पत्नी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इमोशनल दिखी।

पवन कल्याण के डिस्चार्ज होने पर क्या बोली अन्ना कोनिडाला

अन्ना कोनिडाला ने पवन कल्याण के साथ कई तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “आज, हमें आखिरकार हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई, और हमारा दिल शुक्रगुजार है। मेरे पति की इतनी अच्छी देखभाल करने और उनकी सर्जरी बहुत अच्छे लेवल की स्किल और प्रोफेशनलिज़्म के साथ करने के लिए इस शानदार टीम को दिल से धन्यवाद।” हम जानते थे कि वह सबसे अच्छे हाथों में हैं, और इससे हमारे परिवार को कुछ अनमोल मिला, मन की शांति. न सिर्फ़ आपकी एक्सपर्टीज़ के लिए, बल्कि इस पूरे सफ़र में आपकी दयालुता, लगन और हमदर्दी के लिए भी धन्यवाद। हम हमेशा आपके शुक्रगुजार रहेंगे।”

पवन कल्याण की शादीशुदा जिंदगी क्यों रही है सुर्खियों में

जहां तक बात करें पवन कल्याण और उनकी तीसरी बीवी अन्ना कोनिडाला की तो 2011 में उनकी मुलाकात तीन मार के सेट पर हुई थी। रिपोर्ट की माने तो लगभग 2 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने 2013 में शादी करने का फैसला लिया। बता दे कि अन्ना रूसी मॉडल और एक्ट्रेस रही है और दोनों की बॉन्डिंग अक्सर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती है। इसके अलावा पवन कल्याण की पहली शादी 1997 में नंदिनी से हुई थी लेकिन 2018 में वे अलग हो गए। वहीं 2009 में रेनू देसाई से शादी करने के बाद 2012 में उन्होंने अपने रास्ते अलग कर लिए।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Imran Khan

अक्टूबर 15, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 15, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 15, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 13

अक्टूबर 15, 2026

Jailer 2 Movie Review:

अक्टूबर 15, 2026

Rise And Fall 2

अक्टूबर 14, 2026