---Advertisement---

Pawan Singh: ‘डोंट डिस्टर्ब..’ लड़की का हाथ थामे भोजपुरी पावर स्टार को कुंजन सिंह की पार्टी में क्यों आया गुस्सा? देखें पूरा वीडियो

Pawan Singh: भोजपुरी सिंगर और एक्टर पवन सिंह एक बार फिर से विवादों में आ गए हैं। इस बार उनको गुस्सा आया है और वो किसी को मारने के लिए आगे बढ़े हैं। पवन सिंह के साथ एक मिस्ट्री गर्ल भी दिखी है। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें हो रही हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 21, 2026 11:26 पूर्वाह्न

Pawan Singh
Follow Us
---Advertisement---

Pawan Singh: पवन सिंह के लिए लगता है कि, ये साल विवाद लेकर आया है। 5 जनवरी को भोजपुरी सिंगर और एक्टर के बर्थ डे पर जिस तरह से उनका झूमते हुए वीडियो आया उसने कई सवाल खड़े कर दिए। पवन सिंह के जन्मदिन पर एक्ट्रेस महिमा सिंह उन्हें संभालते हुए दिखी थीं। जिसके बाद लोग कयास लगाने लगे कि, एक्टर तीसरी शादी करने वाला है। लेकिन अब एक बार फिर से वो विवादों में घिर गए हैं। भोजपुरी सिंगर गुजन सिंह के जन्मदिन पर एक बार फिर से पावर स्टार एक्ट्रेस महिमा सिंह का हाथ थामे दिखे। इसके साथ ही इस पार्टी में कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से वो गुस्से में आ गए और मारने के लिए आगे बढ़े। सोशल मीडिया पर पवन सिंह के गुस्से का ये वीडियो अब आग की तरह फैल रहा है।

Pawan Singh को आया गुंजन सिंह के बर्थडे पार्टी में गुस्सा

पवन सिंह से जुड़े इस विवाद का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें शिल्पी राज उन्हीं का ही गाना गाते हुए दिख रही हैं।

इस दौरान पवन सिंह ‘लॉलीपोप’ गाने पर झूम रहे हैं। लेकिन तभी बीच में कोई बोल पड़ता है। जिसके बाद भोजपुरी सिंगर को गुस्सा आ जाता है और वो मारने के लिए आगे बढ़ते हैं। वो कहते हैं, “बहुत सालों बाद मेरा मिजाज हुआ है, मन हुआ है कि मैं कुछ सुनूंगा… हैलो, हैलो. डोंट डिस्टर्ब मी”।” भोजपुरी सिंगर और एक्टर पवन सिंह को गुस्से में देख पुलिसकर्मी और सुरक्षाकर्मी सामने आ जाते हैं और कैमरों को बंद करने के लिए बोलते हैं। गुंजन सिंह ने भी बीच-बचाव कर उन्हें शांत कराने की कोशिश की। खबरों की मानें तो पवन सिंह अपनी को-स्टार महिमा सिंह के साथ डांस कर रहे थे तभी किसी ने कोई कमेंट कर दिया। जिसकी वजह से वो गुस्से में लाल हो गए। फिलहाल उनके गुस्से का कारण सामने नहीं आ सका है।

मिस्ट्री गर्ल का हाथ थामे दिखे भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह

वहीं, दूसरी तरफ पवन सिंह का एक लड़की के साथ फोटो वायरल हो रहा है। जिसमें वो उनका हाथ थामे हुए दिख रहे हैं।

रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि, वो भोजपुरी एक्ट्रेस महिमा सिंह हैं। सोशल मीडिया पर तो यहां तक दावा हो रहा है कि, पावर स्टार तीसरी शादी करने वाले हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Awarapan 2 Box Office Collection Day 25

सितम्बर 8, 2026

Akshay Kumar

सितम्बर 8, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 8, 2026

Nora Fatehi

सितम्बर 8, 2026

Stroke

सितम्बर 8, 2026

Ranveer Singh

सितम्बर 7, 2026