---Advertisement---

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर Pawan Singh ने फैंस को दिया तोहफा, ‘है देश दीवाना मोदी का’ गाने से छाए पॉवरस्टार

Pawan Singh: पवन सिंह ने पीएम मोदी की तारीफ में उनके जन्मदिन पर खास तोहफा तैयार किया है। जी हां उनका लेटेस्ट सॉन्ग 'है देश दीवाना मोदी का' काफी चर्चा में है जिसमें वह पीएम मोदी की उपलब्धियां को गिनाते हुए नजर आ रहे हैं। इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और पवन सिंह सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 17, 2023 10:50 पूर्वाह्न

Pawan Singh
Follow Us
---Advertisement---

Pawan Singh: 17 सितंबर का दिन देशवासियों के लिए काफी खास है क्योंकि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन पर देश के लोग पीएम मोदी को बधाई दे रहे हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना कर रहे हैं। ऐसे में भोजपुरी पॉवरस्टार पवन सिंह प्रधानमंत्री की तारीफ खास अंदाज में करते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर उनका लेटेस्ट सॉन्ग ‘है देश दीवाना मोदी का’ काफी चर्चा में है जिसमें वह पीएम मोदी की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। आइए देखते हैं आखिर क्या खास है इस वीडियो में।

पीएम मोदी की अलग-अलग झलक है काफी खास

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसमें पीएम मोदी की अलग-अलग झलकियां देखने को मिल रही है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि पीएम मोदी को देख लोग किस कदर दीवाने हो जाते हैं और उन्हें कैसे पसंद करते हैं। पीएम मोदी की मां की झलक भी गाने में देखने को मिल रही है। जहां प्रधानमंत्री अपनी मां के पैरों को छूते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं इसमें पीएम मोदी का जलवा बरकरार है और लोग उनसे मिलने के लिए आतुर नजर आ रहे हैं। वही इतनी बड़ी शख्सियत होने के बावजूद वह हर मौके पर लोगों के बीच मौजूद रहते हैं। गाने के जरिए पवन सिंह ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पीएम मोदी की दीवानगी दिखाई है।

यहां देखें Video:-

गाने को खूब पसंद कर रहे हैं लोग

इस गाने को पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पवन सिंह ने शेयर किया है। ‘है देश दीवाना मोदी का’ गाने को अब तक 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और ताबड़तोड़ लाइक्स भी मिल रहे हैं। पवन सिंह ऑफिशल इंस्टाग्राम चैनल से जारी इस गाने में पवन की आवाज लोगों को एक्साइड करने के लिए काफी है। कहने में दो राय नहीं है पवन सिंह अपने हर गाने से सोशल मीडिया पर चर्चा में आ जाते हैं और एक बार फिर पीएम मोदी के यह या गाना गाकर पवन सिंह ने लोगों को एक तोहफा ही दिया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026