---Advertisement---

Pawan Singh के गाने ‘काहे रुसेलु’ पर लड़की के झन्नाटेदार डांस देख चौंधिया जाएगी आंखें, सामने Ishani Ghosh भी फेल!

Pawan Singh: पवन सिंह के गाने पर लड़की झन्नाटेदार डांस से लोगों के बीच गर्दा उड़ाने में कामयाब हुई। सोशल मीडिया पर यह वीडियो चर्चा में है जिसमें वह 'काहे रुसेलु' पर कमर लचकाती हुई नजर आ रही है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 21, 2024 7:26 अपराह्न

Pawan Singh
Follow Us
---Advertisement---

Pawan Singh: हाल ही में पवन सिंह (Pawan Singh) का गाना ‘काहे रुसेलु’ रिलीज किया गया जिसमें वह ईशानी घोष (Ishani Ghosh) के साथ जबरदस्त तड़का लगाते हुए नजर आए।इस गाने में पवन सिंह की आवाज के साथ-साथ ईशानी के साथ उनकी कैमिस्ट्री देखने लायक है। वहीं इस सबके बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की इस गाने पर जबरदस्त डांस करती हुई नजर आ रही है।वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर कमेंट करने के लिए मजबूर हो गए। यह सच है कि ‘काहे रुसेलु’ गाने को लोग काफी प्यार दे रहे हैं और Pawan Singh के इस गाने में अपने अंदाज से चर्चा में है।

लड़की ने Pawan Singh के गाने ‘काहे रुसेलु’ पर किया धमाका

जहां तक वायरल हो रहे इस वीडियो की बात करें तो इसे 13000 से ज्यादा लाइफ मिले हैं और इसे शेयर करते हुए tannuyadav914 इंस्टाग्राम चैनल से लिखा गया, “असली पावर काहे रुसेलु पावर स्टार पवन सिंह का बहुत ही प्यारा सॉन्ग।” वहीं लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं और इस वीडियो को खूबसूरत बता रहे हैं। एक यूजर ने बवाल बा हो लिखा तो एक ने लिखा जिया करेजा। एक ने कहा सुपर से ऊपर तो दूसरे ने लिखा गजब हो हीरोइन भी फेल। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो को तो खूब पसंद कर रहे हैं लेकिन दूसरी तरफ पवन सिंह के इस गाने को भी सोशल मीडिया पर खूब प्यार मिल रहा है।

Pawan Singh के गाने ‘काहे रुसेलु’ को 4 दिन में ही मिल गए इतने व्यूज

पवन सिंह के गाने ‘काहे रुसेलु’ को 4 दिन पहले रिलीज किया गया जिसमें वह शिवानी सिंह के साथ अपनी आवाज देते हुए नजर आए। दूसरी तरफ ईशानी घोष के साथ उनकी केमिस्ट्री जानलेवा है। 17 नवंबर को जारी इस वीडियो को 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और निश्चित तौर पर पावर स्टार इस गाने से अपना जलवा दिखाने में कामयाब हुए हैं। यही वजह है कि इस गाने पर लोग भी रील्स बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Neet Paper Leak

मई 13, 2026