---Advertisement---

2 शादी टूटने के बाद तीसरी बार घोड़ी चढ़ेगे Pawan Singh, ‘भोजपुरी बवाल’ शो में राधे मां ने पावरस्टार फैंस को दी खुशखबरी

Pawan Singh: 2 शादी टूटी फिर तीसरी बार ब्याह करने के लिए तैयार है स्टार, भोजपुरी हंगामा शो में क्या खुलासा हुआ जिसने लोगों का दीवाना बना दिया है। राधे मां ने फैंस को खुशखबरी दी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 13, 2026 2:56 अपराह्न

Pawan Singh
Follow Us
---Advertisement---

Pawan Singh: भोजपुरी पावर स्टार के फैंस उनकी निजी जिंदगी में किस कदर दिलचस्पी लेते हैं यह बताने की जरूरत नहीं है। यही वजह है कि अक्सर वह सोशल मीडिया पर बवाल मचा देते हैं। फिलहाल वह भोजपुरी में निरहुआ, आम्रपाली यादव, काजल राघवानी के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं अब लेटेस्ट प्रोमो ने पवन सिंह के फैंस को जबरदस्त तोहफा दिया है जहां शो में राधे मां नजर आने वाले हैं। इस दौरान पावरस्टार की तीसरी शादी को लेकर वह कुछ ऐसा कह जाती है जो सुर्खियों में है। आखिर कब तीसरी बार घोड़ी चढ़ने के लिए तैयार है पवन सिंह आइए जानते हैं।

पवन सिंह को लेकर क्या बोली राधे मां

दरअसल भोजपुरी बवाल प्रोमो वीडियो में भारती सिंह यह कहती हुई नजर आती है कि “यह वह है जो लोगों के दुख दर्द अपने ज्ञान से हर लेती है।” वह कहते हैं कि दादी मां क्या पवन भाई को अच्छी जीवनसाथी मिलेगी। उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि पवन सिंह इस मामले में बहुत बार धोखे खाए हैं। इसके बाद सुपरस्टार को देखकर राधे मां कहती हुई नजर आती है कि “इसका दिल बहुत साफ है। इनको 45 साल में बहुत अच्छी प्यारी पत्नी मिलेगी।” ऐसे में आम्रपाली यादव करने लगती है जिस पर भारती सिंह मजे लेते हुए नजर आएंगी।

निजी जिंदगी को लेकर क्यों विवादों में रहे हैं पवन सिंह

पवन सिंह की निजी जिंदगी काफी विवादों में रही है जहां उनकी पहली पत्नी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर अपनी जिंदगी खत्म कर ली थी। प्रिया कुमारी सिंह के साथ 2014 में भोजपुरी स्टार की शादी हुई थी लेकिन 2015 में पत्नी की मौत की वजह से विवादों में रहे थे। वहीं 2018 में ज्योति सिंह के साथ उनका रिश्ता जुड़ा और बीते साल उनके बीच खटपट की खबरें आने लगी। अब ऐसे में तीसरी शादी को लेकर पवन सिंह सुर्खियों में आ गए हैं। फैंस के लिए यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि क्या राधे मां की के द्वारा की गई भविष्यवाणी सही साबित होती है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026