---Advertisement---

Peddi Box Office Collection Day 2: रामचरण-जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘पेड्डी’ ने गिरावट के साथ दूसरे दिन बनाया रिकॉर्ड, जानें टोटल कमाई

Peddi Box Office Collection Day 2: राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'पेड्डी' ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 26 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है. पहले दिन के मुकाबले इसमें गिरावट दर्ज की गई है. लेकिन इसके बाद भी महारिकॉर्ड बनाने में कामयाब हो गई है.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 6, 2026 12:48 अपराह्न

Peddi Box Office Collection Day 2
Follow Us
---Advertisement---

Peddi Box Office Collection Day 2: जाह्नवी कपूर और रामचरण की पेड्डी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. 4 जून को रिलीज हुई इस फिल्म ने दो दिनों के अंदर ही हाफ सेंचुरी पूरी कर ली है. बीते दिन भी फिल्म का कलेक्शन जरुर गिरा लेकिन इसके बाद भी रिकॉर्ड बनाने में ये कामयाब रही है.ये एक स्पोर्ट्स-ड्रामा मूवी है. दूसरे दिन कमाई में करीब 47.3% की गिरावट देखी गई. इस वीकेंड पर मूवी और भी अच्छी कमाई कर सकती है.’पेड्डी’ राम चरण के करियर की सबसे बड़ी सोलो हिट्स में से एक मानी जा रही है.

Peddi Box Office Collection Day 2 कितना हुआ?

पेड्डी ने रिलीज के दूसरे दिन 26.90 करोड़ का कलेक्शन किया है. ये कमाई 10,113 शोज से हुई है. भारत में ये 114.49 करोड़ रुपए कमा चुकी है. इसके साथ ही विदेशों में दो दिनों के अंदर इसने 36 करोड़ कमा लिए हैं. पेड्डी का टोटल वर्ल्ड वाइड केलक्शन 150.49 करोड़ रुपए है.51 करोड़ की बंपर ओपनिंग के मुकाबले दूसरे दिन कमाई में करीब 47.3% की गिरावट देखने को मिली है. लेकिन उसके बाद भी इस साउथ फिल्म ने 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इसे सबसे ज्यादा कमाई तेलुगु वर्जन से हो रही है. पेड्डी को हिन्दी और अन्य दक्षिण भारत की भाषाओं में कम देखा जा रहा है. इस मूवी को 5 भाषाओं में रिलीज किया गया है. बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं.

जाह्नवी कपूर और रामचरण की फिल्म ‘पेड्डी’ ने  तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड

जाह्नवी कपूर और रामचरण की इस फिल्म ने रिलीज को दो दिनों के अंदर ही कई सारे रिकॉर्ड बना लिए हैं. ये साउथ सुपर स्टार राम चरण के करियर की सबसे बड़ी सोलो मूवी बन गई है. सोलो एक्टर पर बनी इस मूवी ने पहले ही दिन 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई करके सभी को चौंका दिया है. इसके साथ ही पहले दिन के कलेक्शन से बॉलीवुड और साउथ की कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पछाड़ दिया है. स्पोट्स पर आधारित इस फिल्म ने ‘द राजा साब’ , ‘पठान’ और ‘धुरंधर’ के पहले दिन के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है.

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rakhi Sawant

अक्टूबर 23, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026