---Advertisement---

बेटे Ranveer Singh को आफत से निकालने के लिए पिता ने चला मास्टरस्ट्रोक! फेमस एक्ट्रेस के खुलासे से बॉलीवुड में मची खलबली

Ranveer Singh: 'डॉन 3' फिल्म विवाद में रणवीर सिंह के पिता जगजीत सिंह भवनानी ने मामले को सुलझाने के लिए सीधे एक्सेल एंटरटेनमेंट से बात की है. जिसके बाद उम्मीद की जा रही है कि, फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के बीच का मामला सुलझ जाए. सिने आर्टिस्ट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष पूनम ढिल्लों ने बड़ा बयान दिया है.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 6, 2026 11:25 पूर्वाह्न

Ranveer Singh
Follow Us
---Advertisement---

Ranveer Singh: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच फिल्म डॉन 3 को लेकर चल रहा विवाद थमता हुआ दिख रहा है. खबरों की माने तो बेटे रणवीर सिंह को बैन और विरोधी गुट से बचाने के लिए खुद एक्टर के पिता जगजीत सिंह भवनानी मामले में कूद पड़े हैं. उन्होंने एक्सेल एंटरटेनमेंट  के प्रमुख फरहान अख्तर से बात की है.सिने आर्टिस्ट्स एसोसिएशन अध्यक्ष पूनम ढिल्लों ने रणवीर को इस पूरे विवाद में सपोर्ट किया है.  जिससे खुश होकर एक्टर के पिता ने फेमस एक्ट्रेस का धन्यवाद किया है.

पूनम ढिल्लों ने रणवीर सिंह के पिता जगजीत सिंह भवनानी  को लेकर किया बड़ा खुलासा

पूनम ढिल्लों ने इस पूरे विवाद पर रणवीर सिंह के पिता जगजीत सिंह भवनानी  के एक्शन को लेकर एक मीडिया चैनल से बात की है. इसके साथ ही बताया है कि, जब डॉन 3 को रणवीर ने छोड़ा और फरहान अख्तर ने उनके खिलाफ एक्शन लेते हुए बैन लगवाया तो इस मामले में मैं रणवीस सिंह के साथ थी. जिसके लिए एक्टर के पिता ने मुझे धन्यवाद दिया.

फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के हैं अच्छे संबंध

एक्ट्रेस ने बताया बेटे रणवीर को इस मुसीबत से निकालने के लिए उनके पिता पूरी कोशिश कर रहे हैं. FWICE फिलहाल एक्टर के ऊपर से बैन हटा चुका है. इस मामले को सुलझाने के लिए रणवीर सिंह के पिता ने एक्सेल एंटरटेनमेंट से बात कर रहे हैं. वो इस विवाद को ज्यादा खींचना नहीं चाहते हैं. पूनम ने बताया है कि, रणवीर के परिवार और फरहान अख्तर की टीम के बीच कोई दुश्मनी नहीं है. डॉन 3 का विवाद कम होता दिखा रहा है. खबरों की मानें तो डॉन 3  में रणवीर सिंह भविष्य में काम नहीं करेंगे.

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rakhi Sawant

अक्टूबर 23, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026