---Advertisement---

PM Modi Birthday: इन बॉलीवुड सितारों ने यूं लुटाया प्रधानमंत्री पर प्यार, कंगना रनौत ने की ‘भगवान राम’ से तुलना

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दुनिया भर से उन्हें खूब प्यार मिल रहा है और इस खास मौके पर बॉलीवुड सितारे भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री को सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी है। कंगना रनौत से लेकर परेश रावल और अनुपम खेर ने खास अंदाज में प्रधानमंत्री पर प्यार लुटाया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 17, 2023 12:24 अपराह्न

PM Modi Birthday
Follow Us
---Advertisement---

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। 17 सितंबर का यह दिन देशवासियों के लिए वाकई खास है क्योंकि इस दिन देश को एक महान नेता मिला। इस खास मौके पर देश भर से उन्हें खूब प्यार मिल रहा है और बधाइयां दी जा रही है। ऐसे में बॉलीवुड सितारे भी पीछे नहीं रहे और प्रधानमंत्री पर प्यार लुटाते हुए नजर आए। इस लिस्ट में अनुपम खेर से लेकर कंगना रनौत तक का नाम शामिल है जिन्होंने सोशल मीडिया के जरिए प्रधानमंत्री को बधाई दी है और उनकी तारीफ में काफी कुछ कहा है। आइए जानते हैं आखिर कैसे बॉलीवुड के चेहरे ने दी प्रधानमंत्री को बधाई।

कंगना ने की तारीफ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत ने लिखा, “दुनिया के सबसे चहेते नेता एक साधारण व्यक्ति को जन्मदिन की शुभकामनाएं जो अपनी कड़ी मेहनत और दृढ़ता से सशक्तिकरण की ऊंचाइयों तक पहुंचे और नए भारत के निर्माता बने। आप भारतवासियों के लिए सिर्फ एक प्रधानमंत्री नहीं हैं। भगवान राम की तरह आपका नाम इस देश की चेतना में हमेशा के लिए अंकित हो गया है। आपके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करती हूं सर।”

अनुपम खेर ने लुटाया प्यार

इस मौके पर अनुपम खेर ने लिखा, “आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु आपको लंबी और स्वस्थ आयु प्रदान करें। आप इतनी ही निष्ठा और कड़ी परिश्रम के साथ अपने आने वाले कई सालों तक हमारे भारत का नेतृत्व करते रहे। पिछले 9 सालों में आपने देश को जिस स्थान पर खड़ा किया है उसे सभी भारतीय विश्व के हर कोने में गर्वित महसूस करते हैं। आपके जीवन जीने की शैली अत्यंत प्रेरणात्मक। मेरी मां जो आपको साधु जी बुलाती है वह भी अपना प्यार भरा आशीर्वाद भेज रही है जय हो।”

राजकुमार राव ने दी बधाई

प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए राजकुमार राव ने भी अपनी एक तस्वीर शेयर की है और कैप्शन में लिखा, “आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रिय नरेंद्र मोदी जी और जी-20 की अपार सफलता पर ढेरों बधाइयां। भगवान आपको लंबी आयु और सारी खुशियां प्रदान करें इसी तरह आप हम सबको प्रेरित करते रहे जय हिंद।”

परेश रावल ने कहीं ये बात

इस मौके पर परेश रावल ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे नरेंद्र मोदी जी भगवान से प्रार्थना की आपको एक लंबी और स्वस्थ जीवन दे।”

टाइगर श्रॉफ ने दी बधाई

टाइगर श्रॉफ ने लिखा, “जन्मदिन की शुभकामनाएं आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आप एक अविश्वसनीय नेता और हमारे देश के गर्व हैं।”

तुषार कपूर ने लुटाया प्यार

वहीं इस मौके पर तुषार कपूर ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। उन्होंने लिखा, “हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। एक गेम चेंजर जो भारतीय राजनीति वर्गों और जनता के बीच चर्चा का विषय बने और भारत को विश्व मानचित्र पर स्थिति पर लाने के लिए जिम्मेदार हैं आपको और शक्ति मिले सर।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ghaziabad Surya Chauhan Murder Case

मई 31, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 9

मई 31, 2026

Ranbir Kapoor

मई 31, 2026

Abhishek Banerjee

मई 31, 2026

Jacqueline Fernandez

मई 31, 2026

Punjab News

मई 30, 2026