---Advertisement---

Pooja Bhatt के साथ दोस्ती कर Bebika Dhurve के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, बॉलीवुड के इस निर्देशक की फ़िल्म में आएंगी नज़र 

Pooja Bhatt और Bebika Dhurve की दोस्ती बिग बॉस ओटीटी में काफी पॉपुलर थी। वहीं अब दोनों जल्द ही बॉलीवुड के एक बड़े निर्देशक की फ़िल्म में एक साथ नज़र आएंगे। इसकी जानकारी पूजा और बेबिका ने अपने सोशल मीडिया पर दी है।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 15, 2023 5:36 अपराह्न

Instagram
Follow Us
---Advertisement---

Pooja Bhatt: इस बार बिग बॉस OTT 2 में बहुत सारा एंटरटेनमेंट और ड्रामा देखने को मिला था। इस दौरान जहां घर में कंटेस्टेंट के बीच हुए झगड़ों ने लोगों का मनोरंजन किया, तो वहीं कुछ कंटेस्टेंट की दोस्ती ने लोगों का दिल भी जीता। वहीं बिग बॉस के घर की 2 पॉपुलर कंटेस्टेंट पूजा भट्ट और बेबिका धुर्वे शो के अंदर अपनी दोस्ती को लेकर जितनी पॉपुलर थीं उतनी ही अब शो के बाहर भी हैं। हाल ही में दोनों ने एक खास प्रोजेक्ट के सिलसिले में एक दूसरे से मुलाक़ात की, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए साथ आई Pooja Bhatt और Bebika Dhurve 

गुरुवार को Pooja Bhatt ने अपनी इंस्टाग्गाम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में वह बॉलीवुड निर्देशक विक्रम भट्ट के साथ नज़र आ रही थीं। इस तस्वीर पर अभिनेत्री ने कैप्शन दिया ‘नई फ़िल्म अलर्ट!” इसके बाद Bebika Dhurve ने भी विक्रम भट्ट के साथ अक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा “कुछ तो पक रहा है।” इसके बाद बेबिका ने अपने इंस्टाग्राम पर विक्रम के साथ अपनी कुछ और तस्वीरें भी शेयर की। इन तस्वीरों में वह लाल रंग की एक ख़ूबसूरत लेस ड्रेस पहने दिख रही हैं। वहीं विक्रम भट्ट गुलाबी रंग की स्ट्राइप्ड शर्ट के साथ खाखी रंगी की पैंट पहने दिख रहे हैं। 

इस तस्वीर को शेयर करते हुए Bebika Dhurve ने लिखा “वास्तव में सकारात्मक मानसिक दृष्टिकोण के साथ एक निश्चित उद्देश्य की प्राप्ति में लगे 2 या 2 से अधिक लोग एक अपराजेय शक्ति का निर्माण करते हैं। क्या चमत्कारी दिन है! विक्रम भट्ट, महेश भट्ट और पूजा भट्ट का हाथ पढ़ने का सौभाग्य मिला। और मेरा भाग्य विक्रम भट्ट द्वारा सेशन के अंत में बताया गया। मैंने न केवल ज्ञान के मोती बल्कि वास्तविक जीवन के रास्ते भी अपनाए हैं। मुझे विश्वास है कि मैं सौभाग्यशाली हूं।” आपको बता दें कि इस पोस्ट के साथ Pooja Bhatt और Bebika Dhurve दोनों ने एक साथ विक्रम भट्ट की फ़िल्म में काम करने की खबर की पुष्टि कर दी है। 

Bebika Dhurve के फैंस ने दी शुभकामनाएं 

Pooja Bhatt और Bebika Dhurve के विक्रम भट्ट के साथ फ़िल्म करने की खबर पर उनके फैंस बहुत खुश हैं। एक यूज़र ने बेबिका द्वारा शेयर की गई तस्वीरों के नीचे कमेंट करते हुए लिखा “मेरा दिल ख़ुशी से भर गया है।” दूसरे यूज़र ने कमेंट किया “बेबिका और पूजा को धमाल मचाना चाहिए।” तीसरे ने लिखा “ओह, मैं तुम्हारे लिए खुश हूं बेबिका आप हमेशा खुश और कामियाब रहो, यही दुआ है हमारी।” एक यूज़र ने कमेंट किया “हेटर्स के मुंह किये लाल, क्या बात है!” एक और यूज़र ने लिखा “आप बिग बॉस में सही लोगों को चुना है।” जानकारी के लिए बता दें कि शो के दौरान कई लोग यह कह रहे थे कि Pooja Bhatt के साथ Bebika Dhurve की दोस्ती केवल बॉलीवुड में अपना करियर बनाने के लिए ही है। अब इस बात में कितनी सच्चाई है यह तो आने वाले समय में ही साफ़ हो पाएगा। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमाराYouTube Channel ‘DNP INDIA’को अभी subscribe करें। आप हमेंFACEBOOKINSTAGRAMऔरTWITTERपर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026